वायरल न्यूज़

उम्र से बड़े संस्कार ! महिला पुलिसकर्मयों को देखते ही बच्चे ने किया सैल्यूट और छुए पैर, इमोशनल कर देगा VIDEO

Viral Video: सड़क पर चल रही महिला पुलिसकर्मियों को देखकर एक छोटा सा बच्चा उनके पास जाता है सैल्यूट करता है और हाथ जोड़कर उनका पैर छूता है। इतना ही नहीं बच्चा उन्हें प्रणाम भी करता है। महिला पुलिसकर्मी भी बच्चे को देखकर प्रभावित हो जाती हैं।

Image

बच्चे ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @shwetajadhav3308)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं जो हमारे चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान छोड़ जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हमें भावुक कर देते हैं और सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नन्हा बच्चा महिला पुलिसकर्मियों के प्रति ऐसा सम्मान दिखाता है कि देखने वाले भी उसके कायल हो गए हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय सड़क पर खाकी वर्दी पहने तीन महिला पुलिसकर्मी गुजर रही होती हैं। तभी एक छोटा सा बच्चा, जो लाल टोपी पहने हुए है, उनकी ओर दौड़कर आता है। बच्चा बिना किसी हिचकिचाहट के महिला पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर झुकता है और श्रद्धा के साथ उनके पैर छूता है। इतना ही नहीं बच्चा उन पुलिसकर्मियों को सैल्यूट भी करता है। बच्चे का यह निश्छल प्यार और आदर देखकर महिला पुलिसकर्मियों के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। वे तुरंत बच्चे को प्यार से उठाती हैं, उसका सिर थपथपाती हैं और उससे हाथ मिलाती हैं। बच्चे और पुलिसकर्मियों के बीच की यह आत्मीयता यह दर्शाती है कि समाज में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान किस तरह नई पीढ़ी में भी रचा-बसा है। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    वीडियो ने आपको भी जरूर इमोशनल कर दिया होगा। कई लोग तो उस बच्चे पर गर्व कर रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर बच्चे को shwetajadhav3308 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग बच्चे की परवरिश और उसके संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, देश की रक्षा और सेवा में तत्पर महिला पुलिसकर्मियों के प्रति इस तरह के सम्मान को देखकर यूजर 'नारी शक्ति' को भी सलाम कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article