Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक महिला चलती ट्रेन (Train Video) में लोको पायलट (ड्राइवर) केबिन के अंदर रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि यह यह महिला भारत की सबसे हाई-स्पीड और प्रीमियम ट्रेनों में शुमार 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के अंदर रील बना रही थी।
चलती ट्रेन के केबिन में 'रील का खुमार'
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मुख्य लोको पायलट केबिन में मौजूद है। पीछे लोको पायलट और रेलवे स्टाफ अपनी सीटों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। महिला बेफिक्र होकर बैकग्राउंड में बज रहे लोकप्रिय भोजपुरी गाने पर रील के लिए एक्सप्रेशन्स और डांस स्टेप्स दे रही है। वीडियो में केबिन के कांच से बाहर का नजारा भी साफ दिख रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि ट्रेन उस समय रुकने की हालत में नहीं, बल्कि गति में थी।
रेलवे के नियमों के मुताबिक, लोको पायलट का केबिन एक अति-संवेदनशील इलाका होता है। ट्रेन चलाते वक्त ड्राइवर का पूरा ध्यान ट्रैक, सिग्नल और कंट्रोल पैनल पर होना अनिवार्य है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का केबिन में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है। देखें वीडियो...
वीडियो देख भड़के लोग
ऐसे में अब इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर महिला को केबिन के अंदर जाने की अनुमति किसने दी? क्या यात्रियों की सुरक्षा से बढ़कर रील बनाना हो गया है? क्या ट्रेन चला रहे क्रू मेंबर्स ने इसे रोकने की कोशिश की या वे खुद इसका हिस्सा थे? सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, यह वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक्स पर इस वीडियो को premkumarcbn01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड का है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
