वायरल न्यूज़

असली 'GOAT' से भिड़ा तगड़ा बॉडीबिल्डर, सिर से सिर मिलाकर किया मुकाबला, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बॉडी बिल्डर एक ताकतवर बकरे के साथ सिर भिड़ाकर मुकाबला करता दिख रहा है। युवक पूरा जोर लगाता है और बकरे को चुनौती देता है, लेकिन बकरे के एक झटके और ताकत के आगे अंत में वह पीछे हटकर जोर-जोर से हंसने लगता है।

Image

बकरे से भिड़ा बॉडी बिल्डर (तस्वीर साभार- @thejuggernauthunt)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो सामने (Trending Video) आते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो में एक अच्छी-खासी फिटनेस और डोले-सोले वाला शख्स एक बकरे से पंगा लेता दिखाई दे रहा है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी चट्टान पर एक सफेद रंग का ताकतवर बकरा खड़ा है। एक युवक उसके सामने अपना सिर भिड़ाकर उससे पुश करने का मुकाबला करने लगता है। युवक खुद को साबित करने के लिए पूरा जोर लगाता है, लेकिन बकरा भी बिल्कुल पीछे हटने के लिए तैयार नहीं दिखता। युवक लगातार जोर लगाते हुए बकरे को चुनौती देता रहता है। लेकिन, जैसे ही बकरा अपनी पूरी ताकत से धक्का देता है, युवक को समझ आ जाता है कि कुदरती ताकत के आगे जिम की बॉडी काम नहीं आ रही। मुकाबले के अंत में जब युवक को अहसास होता है कि बकरा उस पर भारी पड़ रहा है, तो वह हार मानकर पीछे हट जाता है और ठहाके लगाकर हंसने लगता है। पास खड़े उसके दोस्त भी इस नजारे का खूब आनंद लेते हैं। देखें वीडियो...

    बकरे और बॉडी बिल्डर में भिड़ंत

    वीडियो देखकर आपको भी हैरानी हो रही होगी और हंसी भी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि बकरे ने तो सारा खेल बिगाड़ दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'thejuggernauthunt' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्र मजे लेते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिम का प्रोटीन एक तरफ, बकरे की देसी ताकत एक तरफ। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बकरे ने बता दिया कि असली GOAT कौन है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article