वायरल न्यूज़

'मां तो मां होती है...': जब मृत बच्चे को पीठ पर उठाकर समंदर में तैरती दिखी डॉल्फिन, जिसने भी देखा आंखें भर आईं

Viral Video: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाके से सामने आया एक एरियल वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल तोड़ रहा है। वीडियो में एक मादा डॉल्फिन अपने मृत बच्चे को पीठ पर संतुलित कर तैरती दिख रही है।

Image

मां तो मां होती है...(तस्वीर साभार- @geographemarineresearch)

Viral Video: समुद्र की अथाह गहराइयों में यूं तो कई तरह के अनूठे और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसने हर देखने वाले का दिल चीर दिया है। यह कहानी इंसानी भावनाओं की नहीं, बल्कि समंदर में रहने वाली एक मां और उसके मासूम बच्चे की है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शांत पानी से सामने आया यह वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है कि ममता और खोने का दर्द सीमाओं, भाषाओं या प्रजातियों का मोहताज नहीं होता।

    क्या है वायरल वीडियो में?

    वायरल हो रहे इस हवाई दृश्य में देखा जा सकता है कि एक मादा डॉल्फिन गहरे हरे रंग के पानी में तैर रही है। लेकिन वह अकेली नहीं है, उसकी पीठ पर उसका छोटा सा मृत बच्चा टिका हुआ है। वीडियो के शुरुआती दृश्यों में मां डॉल्फिन बड़े ही जतन से बच्चे के शरीर को पानी के ऊपर संभाले रखने की कोशिश करती है ताकि वह डूब न जाए। बच्चा पूरी तरह से बेजान हो चुका है और उसका रंग भी हल्का पड़ गया है, लेकिन मां का मन यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उसका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह बार-बार पानी के ऊपर आकर बच्चे को संतुलित करती है और आगे बढ़ती रहती है। देखें वीडियो...

    जब पूरे झुंड ने दिया मां का साथ

    इस भावुक कर देने वाले वीडियो का सबसे दिल को छू लेने वाला पहलू यह है कि वह मां इस दुख में अकेली नहीं थी। आगे के दृश्यों में देखा जा सकता है कि डॉल्फिन का पूरा झुंड उस मां के आसपास तैर रहा है। अन्य डॉल्फिन भी शांत और धीमी गति से उसके साथ-साथ चल रही हैं, मानो वे उस दुखी मां को सांत्वना दे रही हों और उसकी सुरक्षा में खड़ी हों। समुद्री जीव विशेषज्ञों के अनुसार, डॉल्फिन बहुत ही संवेदनशील और अत्यधिक बुद्धिमान प्राणी मानी जाती हैं। अपने परिवार या साथी के खोने पर वे भी इंसानों की तरह गहरा शोक व्यक्त करती हैं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को geographemarineresearch ने शेयर किया है। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस इमोशनल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article