वायरल न्यूज़

VIDEO: ये है दुनिया की सबसे बड़ी कलर पेंसिल, तीन मंजीले इमारत बराबर इसकी लंबाई, गिनीज बुक में बनाई जगह

एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी कलर्ड पेंसिल बनाई। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी कलर्ड पेंसिल (सांकेतिक तस्वीर/AI Generated Image)

बचपन में आपने रंग भरने के लिए रंगीन पेंसिल का इस्तेमाल जरूर किया होगा। छोटी-सी पेंसिल से बच्चे कागज पर खूबसूरत तस्वीरें बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक रंगीन पेंसिल इतनी लंबी हो सकती है कि उसके सामने तीन मंजीला बिल्डिंग भी छोटी पड़ जाए। अगर नहीं, तो अब सोच लीजिए, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी रंगीन पेंसिल बनाकर एक कंपनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी इस कलर्ड पेंसिल के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

34 फीट से ज्यादा लंबी है यह पेंसिल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी रंगीन पेंसिल की लंबाई 10.53 मीटर (34 फीट 6 इंच) है। इसकी चौड़ाई लगभग 0.50 मीटर यानी 19 इंच है। इस विशाल पेंसिल को थाईलैंड की कंपनी DHA सियामवाला लिमिटेड (DHA Siamwalla Ltd.) ने बनाया है। यह रिकॉर्ड 28 मई 2026 को थाईलैंड के अयुत्थया में बनाया गया था। आमतौर पर जिस रंगीन पेंसिल को हम हाथ में पकड़कर कागज पर रंग भरते हैं, उसके मुकाबले यह पेंसिल किसी पहाड़ जैसे है।

आम पेंसिल से 62 गुना बड़ी

इस विशाल रंगीन पेंसिल की सबसे खास बात यह है कि यह अपने मूल उत्पाद से लगभग 62 गुना बड़ी है। यानी जिस रंगीन पेंसिल का इस्तेमाल बच्चे और कलाकार रोजाना करते हैं, उसी के आकार को कई गुना बढ़ाकर एक विशाल रूप तैयार किया गया है। जरा सोचिए, एक छोटी-सी पेंसिल जिसे आसानी से हाथ में पकड़ा जा सकता है, अगर वह 34 फीट से ज्यादा लंबी हो जाए, तो उसका आकार कितना बड़ा होगा। यही वजह है कि इस रिकॉर्ड ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रंगों की दुनिया में अनोखा रिकॉर्ड

कलर्ड पेंसिल केवल लिखने या चित्र बनाने का सामान नहीं है, बल्कि यह क्रिएटिविटी और कला से भी जुड़ी हुई है। बच्चों से लेकर प्रोफेशनल कलाकारों तक, कई लोग इसका इस्तेमाल अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारने के लिए करते हैं। ऐसे में एक विशाल रंगीन पेंसिल बनाना सिर्फ आकार बढ़ाने का काम नहीं, बल्कि रोजमर्रा की चीज को एक अलग अंदाज में पेश करने का तरीका भी है। थाईलैंड की DHA Siamwalla Ltd. ने इसी सामान्य उत्पाद को असाधारण आकार देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article