वायरल न्यूज़

Watch: JCB पर बारात लेकर निकला दूल्हा, देखने वालों की लग गई भीड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 3, 2023, 04:58 PM IST

Viral Video: चिखली तालुका के कलियारी गांव का दूल्हा अपनी बारात जेसीबी पर लेकर निकला। केयूर पटेल नाम के दूल्हे की बारात इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोगों में JCB में सवार होकर शादी करने पहुंचे दूल्हे को देखने की होड़ मच गई।

Image

जेसीबी बारात

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने निकाली अनोखी बारात
  • जेसीबी पर निकले दूल्हे राजा
  • बारात देख चौंके दुल्हन पक्ष के लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के नवसारी जिले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बहुत ही अनोखे अंदाज में अपनी बारात लेकर निकला है। दूल्हे की बारात देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, चिखली तालुका के कलियारी गांव का दूल्हा अपनी बारात जेसीबी पर लेकर निकला। केयूर पटेल नाम के दूल्हे की बारात इलाके में चर्चा का विषय बन गई। लोगों में JCB में सवार होकर शादी करने पहुंचे दूल्हे को देखने की होड़ मच गई।

अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय

वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा फूलों से सजी जेसीबी मशीन से चढ़कर जा रहा है। इस दौरान ढोल नगाड़े और डीजे बज रहे हैं। जब दूल्हा जेसीबी में सवार होकर निकला तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। दूल्हा जेसीबी से बारात लेकर मैरिज हॉल तक पहुंचा। दूल्हे को जेसीबी में देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भी चौंक गए। केयूर पटेल को यह आइडिया पंजाब की एक शादी से आया। इस शादी में दूल्हा जेसीबी से शादी के लिए पहुंचा था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article