यूटिलिटी

टैक्स रिफंड के नाम पर पर हो रही धोखाधड़ी, ऐसे ठग लगा रहे चूना, जानें कैसे रहें सेफ

Tax Refund Fraud: फ्रॉड करने वाले लोगों को इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर लोगों को फर्जी ईमेल भेजते हैं। उस ईमेल में एक लिंक होता है। लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक खातों से पैसा उड़ा लिया जाता है।

Image

टैक्स रिफंड के नाम पर पर हो रही धोखाधड़ी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्स रिफंड के नाम पर हो रहा फ्रॉड
  • फर्जी ईमेल-मैसेज से बचकर रहें
  • जालसाज भेजते हैं लिंक

Tax Refund Fraud: धोखाधड़ी करने वाले लोगों को नए-नए तरीकों से ठगते हैं। इस समय एक खास तरीके से जालसाज लोगों को चूना लगे रहे हैं। अब जालसाज इनकम टैक्स रिफंड (Income Tax Refund) के नाम पर फ्रॉड कर रहे हैं।

बता दें कि आईटीआर फाइल (ITR File) करने की लास्ट डेट 31 जुलाई थी। अब टैक्सपेयर्स को टैक्स रिफंड का इंतजार है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिफंड जारी भी कर रहा है। इसी बीच में फ्रॉड करने वालों ने लोगों ने ठगने का नया तरीका ढूंढ लिया है। यदि आप भी ऐसे लोगों में हैं, जिन्हें टैक्स रिफंड का इंतजार है तो आपको फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है।

कैसे हो रहे फ्रॉड

फ्रॉड करने वाले लोगों को इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर लोगों को फर्जी ईमेल भेजते हैं। उस ईमेल में एक लिंक होता है। लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक खातों से पैसा उड़ा लिया जाता है। लिंक पर क्लिक करने से आपका खाता खाली हो सकता है या फिर आपकी गोपनीय डिटेल चोरी की जा सकती है।

दिया जाता है लालच

जालसाज फ्रॉड करने वालों को ईमेल या मैसेज के जरिए टैक्स रिफंड देने वाला मैसेज भेजते हैं। उसी में एक एक लिंक होता है। लिंक पर क्लिक करके डिटेल वेरिफाई करने को कहा जाता है।

कैसे बच सकते हैं आप

विभाग के आधिकारिक ई-मेल और बेवसाइट से मिलते जुलते नाम वाले अकाउंट से आपको रिफंड वाला मैसेज आएगा। आपको ऐसे किसी ईमेल या मैसेज पर ध्यान नहीं देना है। उसे डिलीट करदें।

क्या है सही तरीका

अपना टैक्स रिफंड चेक करने का सही तरीका है कि आप इनकम टैक्स के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और वहां लॉगिन करके अपना स्टेटस चेक करें। यदि आपको आयकर विभाग से संपर्क करना चाहते हैं तो भी बेवसाइट के जरिए ही करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article