बिग बॉस

बिग बॉस एक पॉपुलर शो रियलिटी शो है जो हिंदी के अलावा और भी क्षेत्रों में प्रसारित हो रहा है। यह 2006 में ऑनएयर हुआ और फिलहाल कलर्स टीवी पर आता है। इसे ऑनलाइन वूट एप पर देख सकते हैं। हिंदी के साथ ही यह कन्नड़, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी टेलीकास्ट होता है। 2022 में इस शो से 16 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे तो शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे टेलीकास्ट होता है। शो में अलग अलग क्षेत्र के सेलिब्रिटिज को लगभग 3 से 4 महीने के लिए बिग बॉस हाउस में रहना होता है जिनका बाहरी दुनिया से बिल्कुल कॉन्टेक्ट नहीं होता है, घर के अंदर ही उन्हें टास्क दिए जाते हैं। एक गूढ़ व्यक्ति जो सब पर नजर रखता है, उसे बिग बॉस कहते हैं।

अभिनेता सलमान खान, पिछले 6 साल से शो के होस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। बिग बॉस इन खेलों और इनके नियमों को तय करते हैं, जिनके प्रदर्शन के आधार पर शो के अंत में विजेता घोषित किया जाता है। सेलेब्स के परफॉर्मेंस और वोट देखकर, उन्हें शो से निकाला या बचाया जा सकता है। विजेता को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ साथ नगद इनाम भी मिलता है। 2018 में दीपिका कक्कड़, 2019 में सिद्धार्थ शुक्ला और 2020 में रुबीना दिलैक शो के विजेता के रूप में सम्मानित किए गए थे।