टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान ने उठाया घरवालों को मिलने वाले वरदान से पर्दा, बोले- जो एविक्ट होगा वो...

Bigg Boss 20 Latest Promo Viral: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं हाल ही में शो में कंटेस्टेंट्स से मिलने वाले वरदान पर से सलमान खान ने पर्दा उठाया है।

Image

Bigg Boss 20 के वरदान से उठा पर्दा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Viral: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को शुरू होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गये हैं। अभी तक 'बिग बॉस 20' को लेकर कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें शो में देखने के लिए कंटेस्टेंट्स में भी काफी उत्सुकता है। 'बिग बॉस 20' को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब शो से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स को मिलने वाले वरदान से पर्दा उठाते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर ग्रस्त Dipika Kakar फिर अस्पताल में हुईं भर्ती, Shoaib Ibrahim पर आया पैसों का संकट!

    सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के एविक्शन को लेकर कहा, "वो कहते हैं ना कि जाने वाले को कौन रोक सकता है, बिग बॉस रोक सकता है। इस बार जो भी घर से बाहर होगा, वो घर में ही रहेगा। क्योंकि सबको मिलेगा वरदान एक्स्ट्रा जीवनदान का। तथास्टू मेरी जान।" 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "मौके को डबल करो, ड्रामा होगा ट्रिपल। तथास्टू मेरी जान।" 'बिग बॉस 20' के इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्लीज इस बार ऐसे लोग लेकर आओ, जिन्हें हम जानते हों, तभी सीजन हिट होगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसे तो ये सीजन फ्लॉप हो सकता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वरुण का कर्मा मुंह पर मिला'- Divya Agarwal के पति निकले 'चीटर'! इस हसीना ने खोली पोल, बोली- सगाई के दिन भी...

      कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'

      बता दें कि सलमान खान स्टारर 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इस बार 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। जहां रात के 9 बजे 'बिग बॉस 20' जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा तो वहीं 10:30 बजे रात में ये कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। 'बिग बॉस 20' के लिए अभी तक जैन सैफी, ईशा रिखी, रिया अहिर, शुभांगी अत्रे और कुशाल तंवर जैसे कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article