Ankita Lokhande New Post: टीवी (TV) की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। इस बीच अंकिता लोखंडे की नई फोटोज सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ask SRK session: शाहरुख खान ने कैसे मनाई गणेश चतुर्थी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी)
अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने शायद बॉडी शेमिंग को लेकर जवाब दिया है। अंकिता लोखंडे ने इस बार अपना बेहद नेचुरल लुक दिखाया है। इससे पहले भी अंकिता को अपने लुक और शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। उनके वजन से लेकर पीठ तक को लेकर लोगों ने कमेंट किए हैं। अंकिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक बैकलेस आउटफिट में पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में उनकी पीठ और स्कीन की नेचुरल टेक्सचर साफ दिखाई दे रही है। स्कीन पर दिखने वाले फोल्ड्स को उन्होंने छिपाने की कोशिश नहीं की।
तस्वीरों के साथ अंकिता लोखंडे ने लिखा, 'उसने खुद को उन जगहों में फिट करने की कोशिश करना बंद कर दिया, जहां से वह आगे बढ़ चुकी थी। अब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ी है और खुद के हर हिस्से को बिना किसी शर्म के अपनाती है। वह ताकतवर नहीं बन रही है, उसे बस याद आया है कि वह हमेशा से ताकतवर थी।”अंकिता का ये पोस्ट उस वीडियो के बाद आया है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने उनकी पीठ को ‘सैगी’ और ‘फैट’ तक बताया था। हालांकि, अंकिता ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा है कि उनकी नई पोस्ट उन्हीं ट्रोल्स के जवाब में है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एक से एक टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं अंकिता रियलिटी शो बिग बॉस में भी धमाका कर चुकी हैं।
