टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Kanika Mann: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Kanika Mann? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Kanika Mann contestants Profile: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में कनिका मान हिस्सा लेने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कनिका मान से जुड़ीं ये खास बातें...

Image

जानिए कौन हैं कनिका मान? (Pic Credit: Instagram)

Bigg Boss 20 Kanika Mann contestants Profile: टीवी की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा के पानीपत से ताल्लुक रखने वाली कनिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से मिली, जिसमें उन्होंने गुड्डन का किरदार निभाया था। अब खबरें आ रही हैं कि कनिका मान जल्द ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में शामिल हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कनिका मान के बारे में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Disha Salian केस में CBI जांच पर सुशांत की बहन श्वेता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं श्री कृष्ण से प्रार्थना...')

कौन हैं कनिका मान?

कनिका मान का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना सही समझा। खास बात यह है कि शुरुआत में वो अपने एक्टिंग करियर को लेकर कॉन्फिडेंस नहीं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना उनके लिए खुद सरप्राइज था।

कनिका मान का करियर

कनिका मान ने अपने सफर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। कॉलेज के दिनों में उन्हें म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने लगे थे। उनका पहला म्यूजिक वीडियो 2015 में आया था और इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी गानों में काम किया। धीरे-धीरे उनकी पहचान एक मॉडल के तौर पर बनने लगी। इसके बाद कनिका ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। साल 2017 में वह फिल्म 'रॉकी मेंटल' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर कदम रखा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie First Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दिखा भौकाल, साबित होगी ब्लॉकबस्टर)

हालांकि उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' रहा था। इस शो के बाद वो घरेलू नाम बन गई थीं। इसके बाद कनिका ने ओटीटी और रिएलिटी शो की दुनिया में भी कदम रखा। वह 'रूहानियत' में नजर आईं और बाद में 'खतरों के खिलाड़ी 12' का भी हिस्सा रही थीं।

कनिका मान का फैमिली बैकग्राउंड

कनिका मान का परिवार पानीपत, हरियाणा से है। वह एक कंजर्वेटिव परिवार से आती हैं। उनके पिता बिजनेस से जुड़े हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। कनिका अपने परिवार में सबसे बड़ी हैं और उनके एक छोटे भाई अभिजीत मान और एक छोटी बहन सिमरन मान हैं। कनिका ने कई मौकों पर अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि शुरुआत में उनके परिवार वाले एक्टिंग और म्यूजिक वीडियोज में काम करने के फैसले को लेकर सहज नहीं थे। उन्हें डर था कि मनोरंजन की दुनिया में जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। बाद में धीरे-धीरे एक्ट्रेस की फैमिली ने उनका सपोर्ट किया।

कनिका मान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल

कनिका मान इंटरनेट की दुनिया में भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर कनिका मान अपने फैन्स के बीच पिक्स और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी सोशल मीडिया पर कनिका मान की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इंस्टाग्राम पर कनिका मान 7.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

क्या कनिका मान बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं?

साल 2026 में 'बिग बॉस 20' को लेकर कई सेलिब्रिटीज के नाम चर्चा में हैं। हालांकि कनिका मान का नाम भी इस शो के लिए सामने आया है। इसलिए उन्हें शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट बताने से पहले आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है। अगर कनिका मान वास्तव में शो का हिस्सा बनती हैं तो अपने गेम, पर्सनालिटी और घर के बाकी सदस्यों के साथ बॉन्डिंग बनाने में कितनी सफल रहती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article