टीवी मसाला

Top 5 TV Gossips: रोहित चंदेल ने जमानत के बाद शेयर की पहली पोस्ट, रोहित रॉय ने TV को कहा 'डस्टबिन'

Top 5 TV Gossips: टीवी का गलियारा कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। रोहित चंदेल ने जमानत के बाद पहली पोस्ट साझा की है। वहीं दूसरी ओर रोहित रॉय ने टीवी को लेकर विवादित बयान दिया है।

Image

Top 5 TV Gossips: टीवी से जुड़ी पांच बड़ी खबरें

Top 5 TV Gossips: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स चर्चा में हैं। जहां एक तरफ रोहित चंदेल ने जमानत के बाद सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट साझा की है। वहीं रोहित रॉय ने टीवी को 'कूड़ेदान माध्यम' कहा है, जिसे लेकर अब उन्हें देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी खरी-खोटी सुनाई है। हालांकि टीवी से जुड़ी बड़ी खबरें यहीं खत्म नहीं होती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन बड़ी खबरों पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'इस घर में रॉकस्टार एक ही है'- काजी तौकीर के फैन बने सलमान खान, इन सदस्यों की लगी क्लास

रोहित चंदेल ने जमानत मिलने के बाद शेयर की पहली पोस्ट

'पॉक्सो' केस में जमानत मिलने के बाद रोहित चंदेल ने सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट साझा की है। इसमें वह समंदर की लहरों में डुबकी लगाकर प्रणाम करते दिखाई दिये। रोहित चंदेल ने फोटो पोस्ट कर लिखा, "यतो धर्मस्ततो जय:।" इसका अर्थ है, जहां धर्म है वहीं जीत है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gia Manek से पहले इस हसीना को मिला था 'गोपी बहू' का रोल! ठुकराकर अब करती है पछतावा; बोली- काश उस दिन...(Exc)

रोहित रॉय ने टीवी को कहा 'डस्टबिन' तो देवोलीना ने लगाई लताड़

टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित रॉय ने हाल ही में टीवी पर विवादित टिप्पणी की है। उनसे सवाल किया गया था कि टीवी स्टार्स को बॉलीवुड स्टार्स की तुलना में कम क्यों आंका जाता है। इसपर एक्टर ने कहा, "सिनेमा सिनेमा है। ये भावी पीढ़ियों के लिए है। टेलीविजन एक डस्टबिन मीडियम है।" रोहित रॉय की बात पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने निशाना साधा है। लोगों की अजीब आदत है कि जो हाथ उन्हें खिलाते हैं, वो उसी को काटते हैं। जिस थाली से खाते हैं उसी में छेद करते हैं और आज इनके शब्द बिल्कुल वैसे ही लग रहे हैं।

Gauahar Khan ने काजी तौकीर की करी तारीफ

Gauahar Khan ने काजी तौकीर की करी तारीफ

काजी तौकीर की फैन बनीं गौहर खान

गौहर खान ने काजी तौकीर की 'बिग बॉस 20' में परफॉर्मेंस देख पोस्ट शेयर की है। गौहर खान ने लिखा, "पूरे पांच एपिसोड एक तरफ, काजी तौकीर एक तरफ। सबसे अलग, मजाकिया, बस कुछ गलत ना बोले।"

मन्नारा चोपड़ा का पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा

मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पार्किंग को लेकर एक्ट्रेस पर भड़कता नजर आया। शख्स ने सरेआम मन्नारा को लताड़ते हुए कहा कि आप अपनी कार हटाओ वरना टायर की हवा निकाल दी जाएगी।

राजीव अदातिया ने 'बिग बॉस 20' को लेकर निकाली भड़ास

राजीव अदातिया ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी। उन्होंने लिखा, "लगता है कि ये वक्त है राखी सावंत को बिग बॉस में भेजने का इस सीजन को बचाने के लिए। मुझे बिग बॉस से प्यार है और मैं इसका हिस्सा भी रह चुका हूं। लेकिन इस साल मैं एक एपिसोड नहीं देख सकता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article