टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू को मिली कैप्टेंसी, इन सदस्यों की छिनी लाइफलाइन; काजी का चढ़ा पारा

Bigg Boss 20 Highlights: 'बिग बॉस 20' के बीते दिन के एपिसोड में दिखाया गया कि गुल्लू के हाथ कैप्टेंसी लगती है। वहीं एक नहीं तीन सदस्यों की एक-एक लाइफलाइन का अंत हो जाता है।

Image

Bigg Boss 20 के हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। आए दिन शो में कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते दिन आए "बिग बॉस 20' के एपिसोड में भी बवाल और कमाल जैसी चीजें हुईं। जहां गुल्लू के हाथ कैप्टेंसी लगी तो वहीं दूसरी ओर माही विज के कारण यंग डीएसए फूट-फूटकर रोए। इतना ही नहीं, काजी तौकीर पर आसिफ खान और उनके ग्रुप ने घटिया आरोप लगाए, जिससे सिंगर का पारा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 20' के बीते दिन के एपिसोड की हाईलाइट्स पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Karan Wahi होंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट? एक्टर ने दिया हिंट, Ex उदिति सिंह से लेंगे पंगा?

तीन सदस्यों की छिनी लाइफलाइन

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में बीते दिन बिग बॉस ने कैप्टेंसी के दावेदार माही विज, गुल्लू, कनिका मान और रिती तिवारी को टास्क दिया कि उन्हें अगले पड़ाव में जाने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन छीननी होगी। ऐसे में कनिका मान ने रोहेद खान, गुल्लू ने स्काउट ओपी और माही विज ने आसिफ खान की लाइफलाइन छीन ली। वहीं रिती तिवारी ने कैप्टेंसी की रेस में आगे बढ़ने से इंकार कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टास्क में Mahhi Vij से धोखा मिलने पर टूटे रैपर Yung, फूट-फूटकर रोते हुए बोले- 'बहन बोला था'

    माही विज के कारण फूट-फूटकर रोए यंग डीएसए

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आसिफ खान, स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस पर पक्षपात का आरोप लगाया। आम्रपाली का कहना था कि अगर बिग बॉस को केवल टीवी वालों को हाईलाइट करना है तो दूसरी इंडस्ट्री के लोगों को क्यों बुलाया है। वहीं आसिफ और स्काउट ने भी कहा कि बिग बॉस दूसरी टीम से खेल रहे हैं। इसी बीच यंग डीएसए फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने माही विज से मिले धोखे को लेकर कहा कि मैंने जिसे मां माना था, उसी ने मुझे धोखा दिया है।

    काजी तौकीर पर लगे भद्दे आरोप

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में बीते दिन दिखाया गया कि लवप्रीत गिल और अरिश्फा खान की लड़ाई के बीच काजी तौकीर को आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी और लव गिल ने निशाना बना लिया। उन्होंने काजी तौकीर के 'गंजी गुड़िया' वाले टास्क को लेकर कहा कि इन्होंने लड़कियों को निशाना बनाया है। लेकिन काजी तौकीर ने जवाब दिया कि मैंने किसी पर भी भद्दे जोक नहीं मारे हैं, न किसी को असुरक्षित महसूस कराया है। लेकिन आप लोगों को बुरा लगा तो मैं माफी मांगती हूं। इसके बाद काजी तौकीर पर आरोप लगा कि उन्होंने अरिश्फा खान के साथ 'लॉलीपॉप' वाला जोक मारा था। इस बात से काजी तौकीर भड़क गए और उन्होंने कहा कि जहां मैं गलत था मैंने माफी मांगी। मैं अरिश्फा को बेटी मानता हूं।

    गुल्लू के हाथ लगी कैप्टेंसी

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आगे कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें दावेदारों को अपनी ट्रे पर सेब संभालने थे। लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट्स उन सेब को चुरा सकते थे और गिरा भी सकते थे। इस टास्क में अरिश्फा खान, काजी तौकीर और उदिति सिंह ने माही विज का साथ दिया। वहीं स्काउट ओपी, आसिफ खान, रोहेद खान और अमन गांधी गुल्लू को बचाते नजर आए। टास्क में अरिश्फा खान ने कनिका मान के सेब गिराने की कोशिश की, लेकिन मेरी कॉम ने उन्हें जोरदार धक्का दिया। इसपर जमकर बहस भी हुई। वहीं अंत में गुल्लू के हाथ कैप्टेंसी लगी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article