टीवी मसाला

Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी गालियां, तेवर देख भड़के दर्शक, बोले- जलकुकड़ी और घटिया...

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Trolls: 'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी ने काजी तौकीर को बीते दिन गालियां दीं। लेकिन उसका तेवर देख दर्शक भड़क गए। उन्होंने रीति को 'जलकुकड़ी' और 'घटिया' कहा।

Image

Bigg Boss 20: रीति तिवारी हुईं बुरी तरह ट्रोल (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Trolls: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को आईना तो दिखाया ही। साथ ही एक्टिंग करते हुए काजी तौकीर की पोल सबके सामने खोल दी। 'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने काजी तौकीर को समझाया कि आप हेल्थ को एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हो, क्योंकि जब सच में आप बीमार होगे तो कोई आपकी मदद नहीं करेगा। काजी तौकीर की पोल खुलते ही बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। लेकिन रीति तिवारी ने इस दौरान हदें पार कर दीं। उन्होंने काजी तौकीर को घटिया और 'फ्रॉडस्टार' तो कहा ही, साथ ही उन्हें गालियां भी दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इन 2 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, घरवालों का बने निशाना, होगा शॉकिंग इविक्शन

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर ने जब रीति तिवारी को मना किया कि आपको मुझे जो बोलना है बोलो, लेकिन गाली मत दो। इसपर रीति तिवारी ने उनसे कहा, "मेरी तरफ मत देखो। तू मुझे बताएगा कि क्या करूं और क्या नहीं? तेरे बाप की नौकर हूं मैं?" काजी तौकीर ने उन्हें बार-बार चेताया की गाली या बाप पर मत जाना। दूसरी ओर ईशा रीखि ने भी रीति तिवारी को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन रीति तिवारी का ये तेवर दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, नहीं है प्यार पर भरोसा, गुल्लू संग खत्म करेंगी हर रिश्ता?

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में रीति तिवारी की हरकतें देख लोगों ने रीति तिवारी को लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "अब मैं इस रीति तिवारी से परेशान हो चुकी हूं। बिग बॉस के घर में मौजूद जलकुकड़ी तिवारी। काजी हम सबका पसंदीदा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस के इतिहास में रीति तिवारी सबसे घटिया कंटेस्टेंट है। प्रियंका जग्गा और डॉली बिंद्रा इससे लाख गुणा अच्छे हैं। इसकी परेशानी ये नहीं थी कि काजी एक्टिंग कर रहा है। इसकी परेशानी ये है कि काजी को रॉकस्टार कहा जा रहा है और उसे अटेंशन मिल रही है।"

    रीति तिवारी को लताड़ते हुए तीसरे यूजर ने लिखा, "रीति तिवारी की हताशा ने उसका अलग रूप दिखाया। जिस तरह से इसने ओवररिएक्ट किया है, कि जानता नहीं है किससे बात कर रहा है, आवाज नीचे और गाली-गलौज। ये इरीटेटिंग लगा। ईमानदारी से, ये घर की सबसे परेशान करने वाली पर्सनालिटी बन चुकी है। कोई टैलेंट नहीं, ऐसा लग रहा है कि केवल अपने पिता की वजह से यहां मौजूद है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article