Bigg Boss 20 Salman Khan Angry On Paparazzi: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' के आगाज में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अभी तक 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स की झलक भी दिखा दी है, जिसे लेकर अनुमान लग रहे हैं कि वह कनिका मान और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हैं। बीते दिन सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर एपिसोड शूट किया। उन्होंने काऊ-ब्वॉय लुक अपनाकर स्टेज पर एंट्री की। सलमान खान का लुक देख लोगों को धर्मेंद्र की तो याद आई ही, साथ ही लोगों ने उनके स्टाइल की भी जमकर तारीफ की। लेकिन 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रीमियर पर सलमान खान पैपराजी पर बुरी तरह भड़क गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक ने लगाया ग्लैमर का तड़का तो दूसरी ने बयां किया दर्द, दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स से उठा पर्दा
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का इससे जुड़ा सलमान खान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान पैपराजी को लताड़ते दिखाई दिये। वीडियो में सलमान खान पोज देते हैं और वहां मौजूद कैमरापर्सन को स्टेज से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। तभी वीडियो में पैपराजी सलमान खान को 'बाबा' कहकर पुकारते हैं, साथ ही कैमरे के सामने आकर पोज देने के लिए कहते हैं। लेकिन सलमान खान पैपराजी पर बिफर पड़ते हैं और कहते हैं, "बाबा? ये मेरा काम नहीं है। मुझे कैमरा के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के सेट पर Salman Khan ने दिखाया स्वैग, फैंस बोले- 'भाईजान मजा आ गया...'
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के सेट में पैपराजियों पर सलमान खान का गुस्सा यहीं नहीं रुका। जह पैपराजी ने भाईजान से और फोटोज के लिए पोज देने की मांग की तो बिफरते हुए सलमान खान ने कहा, "फोटोज...फोटोज...फोटोज।" सलमान खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तो सलमान खान के अंदाज पर हैरानी जताई।
कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'
बता दें कि सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' छह सितंबर को छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर जहां रात के 9 बजे जियो हॉटस्टार पर होगा तो वहीं रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर रिलीज होगा।
