Nana Patekar Last Rites Live Updates: नाना पाटेकर का आज पुणे में होगा अंतिम संस्कार, गोवा पहुंचे शरद पवार
Nana Patekar ka Antim Sanskar (नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार) Live News Updates: नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता के जाने से उनके चाहने वाले भी गम में हैं। अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने आई है। नाना पाटेकर का आज शाम पुणे में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Nana Patekar Last Rites Live Updates: नाना पाटेकर का आज पुणे में होगा अंतिम संस्कार, गोवा पहुंचे शरद पवार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार कब होगा
विशेष सम्मान: महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें राजकीय सम्मान (State Honours) दिया जाएगा।
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर किया जाएगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने इस बात की जानकारी दी है। ऐसे में उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार, करीबी और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे नाना
नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा में अपने लंबे करियर के दौरान कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने गंभीर से लेकर कॉमेडी और नेगेटिव किरदारों तक, हर तरह के रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी फिल्मों और किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। नाना पाटेकर सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते थे। उनके निधन से सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसकी जगह भर पाना आसान नहीं होगा। आज शाम पुणे में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
राजपाल यादव ने लिखी ये बात
नाना भाऊ के साथ हाल ही में ‘वनवास’ के दौरान फिरसे स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला। इतने वर्षों से जिनकी अदाकारी को देखते और सराहते आए, उनके साथ फिरसे काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था। उन्हें सिर्फ़ उनके किरदारों के ज़रिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जानने और उनसे कई बार मिलने का मौका मिला है और उनकी सादगी और अपनेपन की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। एक बेमिसाल कलाकार को खोने का दुख तो है ही, लेकिन एक खूबसूरत इंसान को खोने का दर्द उससे भी ज़्यादा है।
भाऊ, आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि'
