Afsana Khan Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में धमाल मचाने वाली पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) इन दिनों अपनी मूवीज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी उनकी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी वीडियो से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। अब इन सब के बीच अफसाना खान की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। तो चलिए जानते हैं अफसाना खान की तस्वीरों में ऐसा क्या है, जिसको लेकर इतना विवाद हो गया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'वे महिलाओं के अपमान को हल्के में नहीं लेते...' Shweta Tiwari ने Raj Thackeray की तारीफ में पढ़े कसीदे
इस वजह से मचा विवाद
सिंगर अफसाना खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अफसाना खान की अभी हाल ही में शेयर की गई तस्वीरें हैं। अफसाना को उनके पति के साथ भगवान शिव की पूजा करते और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते देखा गया। उन्होंने इस धार्मिक रस्म की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अफसाना को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनकी धार्मिक पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। सिंगर इस ट्रोलिंग का जवाब भी देती हुई नजर आईं। अफसाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'नए सफर में खामोशी को चुना है मैंने क्योंकि बिना गलती के बहुत कुछ सुना है मैंने'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: बादशाह की पत्नी Isha Rikhi करेंगी सलमान खान के शो में धमाका, खोलेंगी शादीशुदा जिंदगी के बड़े राज?
इस गाने से मिला फेम
अफसाना खान लंबे समय से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्हें ‘तितलियां’ (Titliaan) जैसे गानों से काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा वह सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में भी नजर आ चुकी हैं। अफसाना खान ने फिल्म ‘धुरंधर’ के अपने गाने ‘नाल नचणा’ (Nall Nachna) को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
