टीवी मसाला

Bigg Boss 20: दूसरे हफ्ते में इन तीन सदस्यों पर गिरी गाज, जल्द होगा सलमान खान के शो से पत्ता साफ

Bigg Boss 20 These Contestants Nominated: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में दूसरे हफ्ते में तीन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है।

Image

Bigg Boss 20: इन तीन कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज

Bigg Boss 20 These Contestants Nominated: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। इस गेम में अभी तक जहां काजी तौकीर रॉकस्टार बनकर सामने आए हैं। वहीं यंग डीएसए की गेम भी सलमान खान को इंप्रेस कर रही है। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी थी, इस लिस्ट में अरिश्फा खान, लव गिल, उदिति सिंह और कनिका मान शामिल हैं। हालांगि पहले हफ्ते मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को सौगात दी कि किसी का भी घर से एविक्शन नहीं हो रहा है। वहीं अब दूसरा हफ्ता शुरू होते ही तीन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'इस घर में रॉकस्टार एक ही है'- काजी तौकीर के फैन बने सलमान खान, इन सदस्यों की लगी क्लास

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस सप्ताह नॉमिनेशन की प्रक्रिया के तहत हर कंटेस्टेंट को किन्हीं दो सदस्यों के नाम बताने थे, जिन्हें वह घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करते। ऐसे में ज्यादातर कंटेस्टेंस्स ने उदिति सिंह, लव गिल और अमन गांधी के खिलाफ वोट दिया, जिससे वे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया, जब बिग बॉस ने इस नॉमिनेशन को रद्द कर दिया। वहीं दूसरी ओर स्काउट ओपी, रोहेद खान और आसिफ खान को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एक-दूजे से फिर भिड़े आसिफ खान और अमन गांधी, गाली-गलौज तक पहुंची बात

    Bigg Boss 20 में बना इन चार कंटेस्टेंट्स का ग्रुप

    Bigg Boss 20 में बना इन चार कंटेस्टेंट्स का ग्रुप

      आखिर क्यों रद्द हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर में आसिफ खान, यंग डीएसए, रोहेद खान और स्काउट ओपी को नॉमिनेशन की चर्चा करते देखा गया था। ऐसे में बिग बॉस ने चारों को नियम तोड़ने का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर सजा सुनाई। हालांकि कैप्टन होने की वजह से यंग डीएसए इस सजा से बच गए और इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के खुलासे के बाद कनिका मान की स्काउट ओपी और आसिफ खान से लड़ाई भी हुई। उन्होंने यंग डीएसए पर तंज कसा कि कैप्टन खुद ही घर के कानून तोड़ रहे हैं।
      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article