Nana Patekar Death News: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 75 की उम्र में निधन हो गया है। 8 अक्टूबर की सुबह आई इस खबर ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है। अभिनेता के निधन की खबर से इंडियन सिनेमा के कलाकार और उनके फैंस गहरे सदमे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का निधन किस कारण हुआ है, इस बार में परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे Nana Patekar, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस)
घर पर बेहोशी की हालत में मिले नाना पाटेकर
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उनकी फैमिली बिना देरी किए अभिनेता को नाजिदिकी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद नाना पाटेकर को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह यानी 8 अक्टूबर को 5:20 बजे नाना पाटेकर का घर पर सीरियस कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से निधन हुआ। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के चीफ डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकरी दी है।
कई दशकों तक सिनेमा पर छोड़ी छाप
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी उन्होंने शानदार काम किया। उनके अभिनय की खासियत यह रही कि उन्होंने हर तरह के किरदारों को बेहद प्रभावशाली अंदाज में पर्दे पर उतारा था। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। नाना पाटेकर को 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अब तक छप्पन' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनी के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
