Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े होने शुरू हो गए हैं। 'बिग बॉस 20' में अभी तक कई लोगों के बीच तू-तू, मैं मैं हो चुकी है। बीते दिन आए एपिसोड में काजी तौकीर और यंग डीएसए आमने-सामने आ गए थे। लेकिन उनके बीच की ये जंग यहीं नहीं रुकी। कैप्टेंसी टास्क में भी काजी तौकीर और यंग डीएसए एक-दूजे से झगड़ा करते हुए दिखाई दिये। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में दोनों का झगड़ा देख लोग भी हैरान नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले दिन बनी जोड़ी, Kushal Tanwar के प्यार में पड़ेंगी Kanika Mann? शुरू हुई फ्लर्टिंग
काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच हुआ झगड़ा
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। कैप्टेंसी टास्क में जहां काजी तौकीर संचालक थे तो वहीं यंग डीएसए (Yung DSa) टास्क का हिस्सा थे। लेकिन टास्क के बीच ही दोनों की जुबानी जंग शुरू हो गई। यंग डीएसएस, काजी तौकीर को आड़े हाथों लेते हुए कहते हैं कि आपको गेम बिल्कुल भी नहीं समझ आ रहा है। लेकिन काजी तौकीर जवाब देते हैं कि तू मेरे ऊपर चढ़ मत। वहीं यंग ने कहा कि तू क्या सीढ़ी है, जो मैं तेरे ऊपर चढ़ूंगा। यंग ने काजी को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि तू संचालक है, बिग बॉस नहीं है जो मेरे को बता रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल से हारने के बाद 'हिजड़ा' बुलाने पर भड़कीं Rhiya Ahir, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कैप्टेंसी टास्क के बीच काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच हुए इस झगड़े पर बाकी कंटेस्टेंट्स हैरानी से उन्हें देखते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टास्क में यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू यानी कुशाल तंवर ने जीत दर्ज की है। तीनों कैप्टेंसी के दावेदार बने हैं, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि घर की पहली कैप्टेंसी अब किसके हाथ लगेगी।
