बॉलीवुड

Saadhika Randhawa ने क्यों छोड़ी बॉलीवुड और क्या OTT से करेंगी कमबैक? शादी पर भी खोला राज!

Saadhika Randhawa Exclusive: साधिका रंधावा ने टाइम्स नाउ नवभारत के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बॉलीवुड से दूरी बनाने, करियर ब्रेक और इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने शादी को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

Image

साधिका रंधावा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू/फोटो क्रेडिट- AI

Saadhika Randhawa Exclusive: 90s की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल साधिका रंधावा (Saadhika Randhawa) ने अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। सलमा पर दिल आ गया, फिर तौबा-तौबा, सनम हरजाई, 2 अक्टूबर, चंदू की चमेली जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर अलग-अलग रीजनल इंडस्ट्रीज तक काम करने वाली साधिका ने एक वक्त पर एक्टिंग से दूरी बना ली। इस बीच साधिका ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सकलसूसिव बातचीत की और इंडस्ट्री छोड़ने, पर्सनल लाइफ और कमबैक को लेकर कई खुलासे किये।

सवाल: साधिका जी, सबसे पहले वही सवाल जो आपके फैंस सबसे ज्यादा जानना चाहते हैं—आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली? आपके इस लंबे ब्रेक के पीछे क्या वजह रही?

साधिका रंधावा: मैंने इंडस्ट्री के साथ लंबा दौर देखा करीब 30 साल तक। मुझे अब भी इंडस्ट्री पसंद है लेकिन कुछ चीजें मेरे साथ हुईं और मुझे सब छोड़ना पड़ा। मुझे इंडस्ट्री छोड़ने के बाद कई ऑफर्स भी आए लेकिन बस मुझे घूमना था। 15 साल की उम्र में मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा लेकिन अब ऐसा हो गया है कि मुझे पैसा मोहित नहीं करता। मेरा सारा ध्यान अध्यात्म की राह पर चला गया है। इसी के चलते मेरी बहन भी जेसी रंधावा अब मेडिटेशन की दुनिया में चली गई हैं।

सवाल: साधिका जी, अगर आपको इंडस्ट्री में वापसी करनी हो तो कैसी फिल्मों का ऑफर एक्सेप्ट करेंगी? क्या वो फैमली, एक्शन या रोमांस किस जॉनर की फिल्म पसंद करेंगी?

साधिका रंधावा: अब मुझे इंडस्ट्री अट्रैक्ट नहीं कर रही लेकिन अगर कोई अच्छा ऑफर आता है तो जरूर करना चाहूँगी। मैं कोई टीवी सीरियल या शो नहीं करना चाहूँगी लेकिन ओटीटी या कोई अच्छी फिल्म ऑफर होगी और लीड रोल होगा तो जरूर मैं कर सकती हूँ। रही बात किस जॉनर की तो मुझे लव ट्रायएंगल नहीं करना और मैं स्कूल में एथलीट रह चुकी हूं तो एक्शन मूवीज करना चाहूँगी। मुझे जासूस और कोई पुलिस ऑफिसर वाले रोल होंगे तो मैं कोई दूसरे थॉट नहीं रखूंगी।

सवाल: आपने बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडस्ट्री में काम किया है। तीनों इंडस्ट्रीज में आपको क्या बड़े अंतर देखने को मिले? और बतौर कलाकार आपका अनुभव किस इंडस्ट्री में सबसे अच्छा रहा?

साधिका रंधावा: वैसे तो सभी इंडस्ट्री में मेरा अनुभव अच्छा रहा लेकिन बॉलीवुड और तेलुगु बहुत प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं। करियर के लिए सबसे ज्यादा काम मैंने तेलुगु से सीखा और बॉलीवुड तो मेरा प्यार ही है।

सवाल: भोजपुरी इंडस्ट्री की इमेज आपकी नजरों में कैसी है? क्या आपको लगता है कि भोजपुरी सिनेमा की इस छवि को बदलने की जरूरत है?

साधिका रंधावा: जी हाँ, भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी छवि बदलने की बहुत जरूरी है। भोजपुरी फिल्मों में कंटेन्ट नहीं बल्कि बहुत ज्यादा एक्सपोजिंग हो गया है और असल में मैं कोई ऐसी फिल्म नहीं देखना चाहूँगी। इसी के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस अपने फिगर को लेकर चिंतित नहीं है। मुझे नहीं लगता वो वर्कआउट भी करती हैं। एक एक्टर बनने के लिए आपको हर चीज में परफेक्ट होना पड़ेगा।

सवाल: अगर आपको भी Bigg Boss का ऑफर मिलता है, तो क्या आप इस शो का हिस्सा बनना चाहेंगी? या रियलिटी शो से आप कमबैक करेंगी?

साधिका रंधावा: बिग बॉस का ऑफर मुझे पहले आ चुके हैं लेकिन मैंने उस समय रिजेक्ट कर दिए। मैं एक प्राइवेट इंसान हूं तो मैं इसे दिखाना नहीं चाहती लेकिन अगर मुझे ऑफर अब आता यही तो शायद मैं चुन लूं। साथ ही मैं अपने हाथ से खुद करियर छोड़ा है तो कमबैक कभी भी कर सकती हूँ। मेरी प्रायोरिटी अलग हैं।

सवाल: आपकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। क्या आपकी जिंदगी में कोई ऐसा खास इंसान है जिसके साथ आप अपना फ्यूचर देख रही हैं? और इसी से जुड़ा सवाल—आपके मैरिज प्लांस क्या हैं?

साधिका रंधावा: ऐसा नहीं है कि शादी नहीं करना चाहती और अभी मैं डेट कर रही हूँ। शादी कितनी ही चलती है और अगर एक बार ये टैग लग जाए तो आप अपने पार्टनर को

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article