शहर

Noida News: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, NDRF-SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास 29 वर्षीय युवक नाले में कूद गया। डायल-112 से सूचना मिलने पर थाना-39 पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Image

नाले में युवक की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Photo : ANI

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास एक 29 वर्षीय युवक नाले में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

पारिवारिक विवाद से परेशान था युवक

नोएडा के CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को डायल-112 के जरिए मेट्रो स्टेशन के पास नाले में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना-39 पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारी के मुताबिक, युवक की पहचान 29 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने पारिवारिक विवाद के चलते खुद नाले में छलांग लगाई।

NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर

CFO ने बताया कि राहत और बचाव अभियान के लिए NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया है। फिलहाल NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से नाले में युवक की तलाश कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि इस समय प्राथमिकता युवक को तलाशना और सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। युवक की स्थिति और उसके बारे में आगे की जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सामने आएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article