टीवी मसाला

Rhiti Tiwari की लीगल एक्शन की धमकियों पर सौतेले पिता ने किया पलटवार, बोले- दम है तो सामने आकर बात करो

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Got Epic Reply From Ekam Bawa: 'बिग बॉस 20' फेम रीति तिवारी की टीम ने एकम बावा के खिलाफ कानूनी एक्शन की बात कही थी, जिसे लेकर अब एकम बावा ने करारा जवाब दिया है।

Image

Rhiti Tiwari की टीम को एकम बावा ने दिया करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Got Epic Reply From Ekam Bawa: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का हर एक कंटेस्टेंट इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह से रीति तिवारी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी गेम और बर्ताव के लिए वह निशाने पर आ गई थीं। उन्होंने टास्क के दौरान उदिति सिंह और काजी तौकीर को भद्दी बातें कहीं, जिसपर सलमान खान ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। रीति तिवारी ने शो में दावा किया था कि उन्हें 25 हजार रुपये पॉकेटमनी मिलती है। लेकिन उनके दावों की पोल उनके सौतेले पिता एकम बावा (Ekam Bawa) ने खोल दी। रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के एक्स-पति एकम बावा ने आरोप भी लगाया था कि दोनों मां-बेटी ने मिलकर उनका टॉर्चर किया था। हालांकि इन आरोपों को रीति तिवारी ने झूठा करार दिया, साथ ही बताया कि एकम बावा के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कदम रखेंगे ईशा सिंह के भाई? सच बयां कर बोले- मना नहीं करूंगा...

एकम बावा ने रीति तिवारी की टीम को दिया करारा जवाब

लेकिन रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) की टीम द्वारा उठाए गए कानूनी एक्शन पर अब एकम बावा ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर रीति तिवारी की टीम को करारा जवाब दिया, साथ ही कहा कि अगर आपमें दम है तो आप सामने आकर बात करें। एकम बावा ने कहा, "रीति तिवारी की टीम से सरेआम धमकी, एकम बावा के खिलाफ कार्रवाई। बिल्कुल करो। मैंने कब रोका आपको, आप बिग बॉस में धमकियां दे रही हो नेशनल टीवी पर, आपकी टीम मुझे धमकी दे रही है। आपकी मां मेरे परिवार को धमकी दे रही है। कानून आपके लिए बना है, मेरे लिए तो कानून ही नहीं बना? मैंने वीडियो डाला, उसमें झूठ क्या बोला? सच्चाई दिखाई है और आपका सच दिखाया है, इसलिए बुरा हो गया ना। मैं इतने वक्त से पीछे लगा था कि मुझे तलाक दे दो, लेकिन तलाक मुझे आज भी नहीं मिला है। क्यों? अभी भी लीगल बाप हूं मैं। रीति तिवारी जी, आपकी मां ने मेरे साथ शादी की है, आप बोल रहे हो कि मैं झूठ बोल रहा हूं। कहां झूठ बोला मैंने?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डिमोटिवेट करता था', Uditi Singh ने Karan Wahi संग ब्रेकअप को बताया 'ब्लेसिंग', लगाया गंभीर आरोप

एकम बावा यहीं नहीं रुके। उन्होंने रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "एमएसधोनी मूवी भी आपने बनाई है, कहां गया उसका पैसा? आप बैठाइये इनपर इंक्वायरी, पता चलेगा। दम है तो सामने आकर बात करो मुझसे, जिगरा तो रखो। नहीं है, क्योंकि मेरे पास खुलासे हैं जो खुल जाएंगे दुनिया के सामने। किसकी कितनी शादियां हुई हैं, किसके कितने बच्चे हैं। किसका कौन बॉयफ्रेंड है, सब पता चल जाएगा। इसलिए मैं चुप हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article