टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान ने आसिफ खान सहित इन कंटेस्टेंट्स को लगाई लताड़, Yung DSA को बताया माही विज का सच

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं आज वीकेंड का वार पर सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं।

Image

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार पर सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार और तकरार खूब देखने को मिल रही है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह आसिफ खान, स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे ने मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया था। दूसरी ओर मैरी कॉम ने यंग डीएसए को कहा था कि माही विज ने उन्हें गाली दी है। वहीं काजी तौकीर की बातों पर भी कनिका मान ने सवाल उठाए थे। ऐसे में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का माहौल काफी गर्म हो गया। लेकिन इस वीकेंड का वार सलमान खान इन सभी चीजों का हिसाब करते दिखाई देंगे। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 20' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से वायरल हुआ Amrapali Dubey का वीडियो, बालों से निकालती दिखी जुएं? लोगों ने उड़ाई खिल्ली

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान एंट्री करते हुए कहते हैं कि घरवालों ने एक-दूजे को बहुत सुना दिया है। लेकिन अब सुनाने का वक्त आ गया है। किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को जगाया जाएगा। सलमान खान स्काउट ओपी को आड़े हाथों लेते हुए कहते हैं कि आप यू-ट्यूब कम्युनिटी को बोलना चाहोगे मेरे बारे में? मैं अगर कुछ बोलूं तो मुझे देख लें? जहां भी आप लोग गलत हो जाते हैं, वहां आप लोगों का यही होता है कि बिग बॉस पक्षपाती हैं, आपके खिलाफ हैं। रेड सूट में बैठा हुआ इंसान, आसिफ। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मैरी कॉम के तानों पर Mahhi Vij ने किया पलटवार, बोलीं- तुम्हारी तरह पति की धज्जियां नहीं उड़ाईं...

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में सलमान खान ने सच से भी पर्दा उठाया। उन्होंने माही विज से पूछा कि क्या आपने यंग को गाली दी थी? इसपर माही विज ने कहा कि सर मुझे नहीं लगता कि मैंने गाली दी थी, मैंने बातों-बातों में कुछ बोला लेकिन उसे नहीं बोला था। वहीं सलमान खान के पूछने पर ईशा रिखी ने कहा, "मैं वहां थी और मैंने गाली नहीं सुनी।" वहीं सलमान खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "सच तो यही है कि माही ने ऐसी कोई गाली नहीं दी थी। गाली जो दी गई थी वो स्थिति पर थी, यंग आपके नाम से नहीं जुड़ी थी।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article