Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने टीवी की दुनिया में खूब धूम मचाई है। वहीं अब 'बिग बॉस' का 20वां सीजन भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के 'बिग बॉस 20' से अभी तक कई कलाकारों के नाम भी जुड़ चुके हैं। दूसरी ओर बिग बॉस 20 का हर प्रोमो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम कर रहा है। इसी बीच 'बिग बॉस 20' को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। इस अपडेट के मुताबिक, इस बार सलमान खान कंटेस्टेंट्स नहीं बल्कि फैंस पर मेहरबान होने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Asim Riaz के 'सुअर' वाले कमेंट के बाद Paras Chhabra ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, यूं दिया करारा जवाब

Bigg Boss 20 में सलमान खान देंगे फैंस को वरदान
कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'
बता दें कि सलमान खान का धमाकेदार 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से छोटे पर्दे पर दस्तक देता नजर आएगा। हर बार की तरह इस बार भी शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रिलीज होगा। यूं तो 'बिग बॉस 20' से अभी तक जैन सैफी, मिस्टर फैजू, शुभांगी अत्रे, गीता बसरा, नीति टेलर, अंजली अरोड़ा, कुशाल तंवर, माही विज, जिया मानेक और प्रणाली राठौड़ तक के नाम जुड़ चुके हैं। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन इस शो का हिस्सा बनता है।
