टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान का WKW देख शिल्पा शिंदे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- एनाबेला की वाट लगा देते अगर...

Shilpa Shinde Open Up On Bigg Boss 20: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का खूब दिल जीता है। शो का बीते सप्ताह का वीकेंड का वार देख अब शिल्पा शिंदे ने रिएक्शन दिया है।

Image

Bigg Boss 20: शिल्पा शिंदे ने सलमान खान के वीकेंड का वार पर दिया रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shilpa Shinde Open Up On Bigg Boss 20: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर सलमान खान ने रीति तिवारी की पोल खोल दी थी। उन्होंने काजी तौकीर पर लगाए गए गंभीर आरोपों का सच तो बताया ही, साथ ही रीति तिवारी के बर्ताव पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। 'बिग बॉस 20' में सलमान खान का वीकेंड का वार देख दर्शकों ने खूब तारीफ की। वहीं अब शिल्पा शिंदे का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि मेरे कलेजे को ठंडक मिली। लेकिन साथ ही दुख हुआ कि काश वो 'लॉकअप 2' में भी होते। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डिमोटिवेट करता था', Uditi Singh ने Karan Wahi संग ब्रेकअप को बताया 'ब्लेसिंग', लगाया गंभीर आरोप

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने वीडियो शेयर कर 'बिग बॉस 20' पर रिएक्शन दिया। साथ ही उन्होंने दो कंटेस्टेंट्स को समर्थन भी दिया। शिल्पा शिंदे ने कहा, "कैसे हो आप सब लोग? उम्मीद करती हूं कि आप लोग बिग बॉस देख रहे हो। मैंने भी देखा बिग बॉस और खासतौर पर वीकेंड का वार देखा। मैंने जो शनिवार का एपिसोड देखा, उसे देखकर दिल को ठंडक पड़ी है। लेकिन साथ में थोड़ा दुख भी हुआ कि काश अभी जो मैंने शो किया था उसमें होते सलमान जी तो एनाबेला की वाट लगाकर रखते। उसे कभी नहीं कहते कि तुम्हारा गेम बहुत अच्छा है। क्या बताऊं इतना मजा आ गया और कलेजे को ठंडक मिली वीकेंड का वार देखकर।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rhiti Tiwari की लीगल एक्शन की धमकियों पर सौतेले पिता ने किया पलटवार, बोले- दम है तो सामने आकर बात करो

      काजी तौकीर और माही विज के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे

      शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 20' के काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और माही विज का समर्थन करते हुए कहा, "काजी और माही के पीछे लोग पता नहीं क्यों पड़े हुए हैं। दोनों बहुत ही रियल हैं, ये रियलिटी शो है। आप जो हो वो दिखते हो और बिल्कुल भी लोग बुरे नहीं हैं। बहुत सीधे तरीके से खेल रहे हैं। तो मैं चाहती हूं कि लोग उन्हें पसंद करें, सपोर्ट करें। बाकियों को लग रहा है कि ये खुद को छुपाकर रख रहे हैं। हैं कुछ और और दिखा कुछ और रहे हैं। लेकिन मजा आ गया, सलमान जी आपने दिल खुश कर दिया। बहुत याद आती थी लॉकअप वाले शो में।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article