Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख ले रहा है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी बढ़ती ही जा रही है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स कई ग्रुप्स में बंट चुके हैं। 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम पर आरोप लगे कि वह बातें इधर-उधर करती हैं। साथ ही उनपर ये भी आरोप लगा कि उन्होंने माही विज की बातों को गलत रूप से यंग डीएसए को बताया था। वहीं आज के एपिसोड में मैरी कॉम और माही विज के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिलेगी। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू को मिली कैप्टेंसी, इन सदस्यों की छिनी लाइफलाइन; काजी का चढ़ा पारा
माही विज और मैरी कॉम में हुआ झगड़ा
'बिग बॉस 20' में आगे दिखाया गया कि मैरी कॉम और माही विज में जमकर झगड़ा हुआ। मैरी कॉम, माही से कहती दिखीं कि आपका प्रोफाइल अच्छा है, मेरे वाले से तुलना मत करो। वहीं माही विज ने जवाब दिया कि हम छोटे हैं, कुछ बोल दिया तो मिर्ची लग गई। इसपर मैरी कॉम ने आगे कहा, "शर्म नहीं आती खुद को, ऐसे बोलते हुए।" वहीं माही विज ने जवाब दिया, "आपको शर्म आती है? बकवास कर रहे हो तब से बैठकर। 'मेकअप लगाती है, कपड़े पहनती है...?' इस तरह से आप बात करते हो।"
मैरी कॉम ने आगे कहा कि तुम अपना काम कर रही हो, लेकिन जो मैं कर रही हूं उसमें क्यों बोल रही हो? मेरा सम्मान करो। उनकी बात पर माही विज ने जवाब दिया, "क्यों करूं मैं आपका सम्मान?" मैरी कॉम ने यंग डीएसए वाली बात को लेकर कहा कि उसे बच्चा बनाया, मैंने सुना था कि तू क्या क्या बोल रही थी? वहीं माही विज ने कहा कि मैंने कभी उसे अपना बच्चा बनाया ही नहीं।
