Shefali Bagga surrenders Rs 1.2 crore: टीवी प्रेजेंटर और ‘बिग बॉस’(Bigg Boss) की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। शेफाली सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। शेफाली की कोई भी तस्वीर या वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इस बीच शेफाली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ईडी की ताजा चार्जशीट के मुताबिक, शेफाली ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में 1.20 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। बता दें कि ईडी इस मामले की जांच कर रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Nana Patekar Last Rites Live Updates: नाना पाटेकर का आज पुणे में होगा अंतिम संस्कार, डोणजे गांव स्थित घर पर दी जाएगी अंतिम विदाई)
शेफाली बग्गा ने सरेंडर किए 1.20 करोड़ रुपये
ईडी के अनुसार, शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग सिंडिकेट के प्रमोशन के लिए कुछ वीडियो बनाए थे। एजेंसी का आरोप है कि इन प्रमोशनल वीडियो के बदले उन्हें सिंडिकेट से करीब 1.5 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि, पूछताछ के दौरान शेफाली ने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस ऐप का वह प्रमोशन कर रही थीं, उसका इस्तेमाल गैरकानूनी तरीके से किया जा रहा है। मई में ईडी ने दिल्ली स्थित शेफाली बग्गा के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी ने 30 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। इसके बाद शेफाली से दो बार पूछताछ भी की गई। बाद में उन्होंने ईडी के सामने बाकी 1.20 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में शेफाली के सोशल मीडिया फॉलोइंग का भी जिक्र किया है। एजेंसी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी पहुंच होने की वजह से बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रमोशन में उनका इस्तेमाल किया गया। ईडी की ताजा चार्जशीट में कुल 42 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच का दायरा पहले भी बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। कई एक्टर्स, एक्ट्रेस, कलाकार और सिंगर्स से इस मामले में पूछताछ या पूछताछ के लिए संपर्क किया गया है। ईडी ने उन सेलिब्रिटीज से भी सवाल किए हैं, जिनके कथित तौर पर बेटिंग सिंडिकेट से संबंध रहे हैं।
