टेक एंड गैजेट्स

ये है Nokia का भारत में नया 5G फोन, मिलेगा 50MP कैमरा, इतनी है कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:31 PM IST

Nokia ने भारत में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 50MP कैमरा दिया गया है। इसके साथ ईयरबड्स भी ग्राहकों को फ्री मिलेंगे।

Image

Nokia G60 5G

Nokia ब्रैंड लाइसेंसी HDM Global ने Nokia G60 5G नाम का एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है कि एक 5G स्मार्टफोन है और ये एंड्रॉयड 12 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि ग्राहकों को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है।

Nokia G60 5G के सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसे 7 नवंबर तक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री बुक किया जा सकता है। इ्सकी बुकिंग रिटेल स्टोर्स से भी की जा सकती है। इसे ब्लैक और आइस कलर में पेश किया गया है। लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत ग्राहकों को 3,599 रुपये का Nokia Wired Buds फ्री मिलेगा।

Nokia G60 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यहां कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। ये कैमरा नॉच में मौजूद है।

Nokia G60 5G की बैटरी 4500mAh की है और यहां 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth 5.1, 3.5mm जैक, एक type-C पोर्ट और डुअल-बैंड Wi-Fi दिया गया है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article