बॉलीवुड

Zaheer Iqbal ने सास-ससुर के साथ काटा केक, भाई लव सिन्हा की अकड़ को अंगूठा दिखा सोनाक्षी ने मनाया जश्न

Zaheer Iqbal Birthday Party: सोनाक्षी सिन्हा ने कल अपने पति जहीर इकबाल का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha)मां पूनम सिन्हा( Poonam Sinha) अपने दामाद के साथ नजर आए । इस मौके पर फैंस को लव सिन्हा( Luv Sinha) और कुश सिन्हा( Kusha) कहीं दिखाई नहीं दे रहे

Image

Zaheer Iqbal Birthday Party

Zaheer Iqbal Birthday Party: बॉलीवुड के प्यारे कपल सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कल मंगलवार को जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal Birthday Party) ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पत्नी सोनाक्षी सिन्हा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का परिवार साथ नजर आया। सोशल मीडिया पर कल रात हुई पार्टी के अंदर की वीडियो सामने आई है। जिसमें सभी घरवाले मिलकर केक काट रहे हैं। इस मौके पर फैंस को लव सिन्हा( Luv Sinha) और कुश सिन्हा( Kusha) कहीं दिखाई नहीं दे रहे। आइए दिखाते हैं आपको ये इन्साइड वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा ने कल अपने पति जहीर इकबाल का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha)मां पूनम सिन्हा( Poonam Sinha) अपने दामाद के साथ नजर आए । पार्टी में अभिनेत्री रेखा( Rekha) ने भी शिरकत की वीडियो में रेखा को सोनाक्षी सिन्हा के पीछे देखा जा सकता है। इस मजेदार पार्टी में जहीर इकबाल ने अपने सास-ससुर के साथ केक काट, साथ ही जहीर के पिता इकबाल रत्नसी( Iqbal Ratansi) भी एन्जॉय करते नजर आए। पार्टी की यह वीडियो जहीर की बहन सनम रत्नसी ने शेयर की है। देखा जा सकता है कैसे सभी मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं, जहीर केक काटकर सबसे पहले अपने पापा इकबाल को खिलाते हैं। उसके बाद एक्टर अपने सास-ससुर को केक ऑफर करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा पार्टी में जमकर मजे लेते दिखाई दे रही है।

भाई लव सिन्हा को नही दिया न्योता

पार्टी की इस वीडियो में सोनाक्षी के मम्मी-पापा तो नजर आ रहे हैं, लेकिन कहीं भी दोनों भाई दिखाई नहीं दे रहे। ऐसा लग रहा है कि भाई-बहन के बीच अभी तक नाराजगी खत्म नहीं हुई है और सोनाक्षी ने अपने भाइयों को पार्टी में नहीं बुलाया। बताते चले कि लव सिन्हा और कुश सिन्हा सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश नहीं है। जिस वजह से सोनाक्षी और लव शादी के बाद न तो साथ नजर आए न कभी बात करते दिखाई दिए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article