LIVE
आज की ताजा खबर, 10 दिसंबर 2024 LIVE: कुर्ला बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 6, 50 के लगभग घायल; हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
आज की ताजा खबर, 10 दिसंबर 2024 LIVE: कुर्ला बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 6, 50 के लगभग घायल; हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
DEC 10, 2024 14:14 IST
लालू यादव के बयान ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल
Lalu Prasad Yadav Backs Mamata Banerjee: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी ममता बनर्जी द्वारा भाजपा विरोधी गठबंधन की कमान संभालने की मंशा जताने के कुछ दिनों बाद आई है। लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक की एक प्रमुख सहयोगी कांग्रेस को बनर्जी को विपक्षी मोर्चे के नेता के रूप में स्वीकार करने में कोई आपत्ति है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
DEC 10, 2024 12:55 IST
मुरैना में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी की
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह गुर्जर नाम का रिटायर्ड फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब विक्रम नगर में रहता है। वह कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुआ था। देवेंद्र सिंह गुर्जर वर्तमान में एक वेयर हाउस में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। देवेंद्र के दो बेटे हैं। रात लगभग तीन बजे जब वह अपने घर लौटा और उसका पत्नी माधुरी से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी।
DEC 10, 2024 12:22 IST
कुर्ला हादसे में 7 की मौत
कुर्ला में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 49 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने कुर्ला में बेस्ट बस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
DEC 10, 2024 11:41 IST
मुंबई बेस्ट बस दुर्घटना : चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
मुंबई पुलिस ने यहां हुई एक दुर्घटना के सिलसिले में ‘बेस्ट’ बस के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हुए हैं।
DEC 10, 2024 10:15 IST
मणिपुर के उखरुल में अफीम की 55 एकड़ अवैध खेती नष्ट की गई
मणिपुर पुलिस और वन विभाग ने उखरूल जिले के शिहाई खुल्लेन के पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 55 एकड़ में अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पुलिस के बयान में कहा गया है कि सोमवार को अभियान के दौरान अफीम के खेतों में मिली पांच झोपड़ियों को भी जला दिया गया तथा अवैध खेती में शामिल अपराधियों को चिह्नित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
DEC 10, 2024 09:30 IST
पीएम मोदी ने एस.एम. कृष्णा के निधन पर जताया दुख
पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा वो एक पाठक और विचारक थे।
पोस्ट में उन्होंने लिखा, " एस.एम. कृष्णा एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा हर वर्ग के लोग करते थे। उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए उन्हें याद किया जाता है। वह एक पाठक और विचारक भी थे।"
पोस्ट में उन्होंने लिखा, " एस.एम. कृष्णा एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा हर वर्ग के लोग करते थे। उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए उन्हें याद किया जाता है। वह एक पाठक और विचारक भी थे।"
DEC 10, 2024 09:07 IST
प्रधानमंत्री आज ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024' के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024’ के ग्रैंड फिनाले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे और फिर उन्हें संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, मोदी बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रैंड फिनाले में युवा नवप्रवर्तकों से बातचीत करेंगे।
DEC 10, 2024 08:07 IST
चित्तौड़गढ़ में कांस्टेबल ने साथी पुलिसकर्मी को गोली मारी
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार शाम एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर एक महिला कांस्टेबल को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और उनका उपचार किया जा रहा है।
DEC 10, 2024 07:00 IST
र्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का निधन
भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का निधन हो गया है। वो 92 साल के थे। एसएम कृष्णा पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। कई बार अस्पताल में भर्ती भी हो चुके थे। जिसके बाद मंगलवार तड़के लगभग 2.30-2.45 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
DEC 10, 2024 06:22 IST
अजमेर जेल में खुली जगह से ड्रोन बरामद
राजस्थान के अजमेर जिले में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में सोमवार को एक ड्रोन बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जेल अधिकारी के अनुसार ड्रोन संभवत: कल रात परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
DEC 10, 2024 06:22 IST
मुंबई में बस ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मारी
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘बेस्ट’ की एक बस ने सोमवार रात पैदल यात्रियों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।
DEC 10, 2024 06:21 IST
पटोले ने अजित पवार पर निशाना साधा
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि लाडकी बहिन योजना के कारण सत्ता में आने के बाद महायुति अब ‘‘लाडका भाऊ’’ के लिए काम कर रही है
DEC 10, 2024 06:21 IST
भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर चिंता जताई
भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की ‘खेदजनक घटनाओं’ का मुद्दा विदेश सचिव स्तर की बैठक के दौरान सोमवार को उठाया, लेकिन ढाका ने इसे ‘भ्रामक और गलत जानकारी’ करार देते हुए कहा कि किसी भी देश को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ यह बैठक की।
DEC 10, 2024 06:21 IST
दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हो गया।
