बेबी शार्क डांस
'बेबी शार्क डांस' का वीडियो साल 2024 में सबसे ज्यादा वायरल हुआ। यह वीडियो सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा पसंद भी किया गया। भारत में भी काफी लोगों ने इस वीडियो को देखा। दक्षिण कोरियाई कंपनी पिंकफॉन्ग द्वारा बनाई गई इसकी म्यूजिक और लिरिक्स ने इसे बच्चों और युवाओं के बीच काफी पॉपुलर बना दिया। तकरीबन इस वीडियो को 15 अरब से अधिक लोगों ने देखा।
Despacito
लुईस फॉन्सी डैडी यांकी द्वारा गाया गया गाना Despacito गाना वैसे तो काफी पुराना है। इस साल भी टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट में शामिल रहा। इस गाने पर लोगों ने खूब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर पोस्ट किए। साल 2017 में रिलीज हुए इस गाने के बोल आज भी लोगों के कानों में गूंज रहे हैं।
अनंत अंबानी और राधिका की शादी
साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कई वीडियोज वायरल हुए। दावा किया गया है कि, भारत में 6.5 अरब से अधिक बार लोगों ने इस वीडियो को देखा। इस शादी में देश-विदेश की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की थी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट। (instagram/@shaleenanathani)
सुशी फिश
इस साल सोशल मीडिया पर सुशी फिश का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया। इस वीडियो में दिखाया गया था कि, टेबल पर परोसी गई सुशी फिश अचानक रेंगने लगी। यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए थे और उन्हें यकीन नहीं हुआ था।
पेंटर की पेंटिंग
एक मकान की पेंटिग कर रहे शख्स का वीडियो 2024 में काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इस वीडियो में शख्स राष्ट्रगान की आवाज सुनकर रुक गया था। जब तक राष्ट्रगान बजता रहा वह हिला तक नहीं। इस वीडियो को भी करोड़ों लोगों ने देखा।
अजब-गजब पॉपकॉर्न
सोशल मीडिया पर फूड रेसिपी रिलेटेड कई वीडियोज इस साल वायरल हुए। इनमें कई बार तो फूड रेसिपी भी वायरल हुईं। कुछ दिनों पहले ही एक महिला को पेशेंस के साथ तवे पर केवल एक पॉपकॉर्न भूनते हुई नजर आई थी। इस वीडियो करोड़ों लोगों ने देखा था।
गौ माता का दुलार
सोशल मीडिया पर गाय और तेंदुए का एक वीडियो इस साल काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक तबेले में तेंदुआ घुस गया था, जहां बहुत सी गाय थीं। तेंदुआ घायल अवस्था में गाय के पास जाकर बैठ गया और गाय तेंदुए से डरी नहीं, बल्कि वह उसे चाटकर दुलारने लगी।
बच्ची की जिद
एक वायरल वीडियो में बच्ची अपनी मम्मी को सिंदूर लगााए देखकर खुद भी सिंदूर लगाने की जिद करती देखी गई। तभी पार्लर सहायिका उसके माथे पर थोड़ा सा सिंदूर लगा देती है तो वो गुस्से में और भी जोर-जोर से रोने लगती है।
हाथी और लड़कियों का भरतनाट्यम
इस वायरल वीडियो में दो लड़कियां हाथी के सामने डांस कर रही थीं। जैसे ही लड़कियों ने अपना सिर और शरीर हिलाया, तभी हाथी उनकी नकल करने लगा।
मगर इसके बाद ही प्रतिक्रिया में लोगों ने बताया कि, जब हाथी बंधे होने के दौरान असहज होते हैं तो वे सिर हिलाते हैं। खैर, सच चाहे जो भी हो वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया गया।
