नोएडा

नोएडा में साइबर क्राइम का बढ़ता खतरा, डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनी महिला शिक्षिका; 1.40 लाख की ठगी

Noida Cyber Crime: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में एक महिला शिक्षिका के साथ साइबर अपराधियों ने 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने महिला को फोन कर साइबर अपराध शाखा की अधिकारी बनकर डराया और आधार कार्ड से जुड़े अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida Cyber Crime: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में एक महिला को पांच घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर साइबर अपराधियों ने उससे 1.40 लाख रुपये ठग लिये। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात सेक्टर 77 की स्मृति सेमवाल ने शिकायत दर्ज करायी कि आठ दिसंबर को प्रिया शर्मा नाम की एक महिला ने उन्हें फोनकर साइबर अपराध शाखा की अधिकारी होने का दावा किया और कहा कि उनके आधार कार्ड से धनशोधन, मानव तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं।

1.40 लाख की ठगी

थाना प्रभारी के अनुसार प्रिया ने स्मृति की तथाकथित बड़े-बड़े अधिकारियों से बात करवाई तथा उसे काफी डराया-धमकाया। ऐसे में स्मृति डरकर आरोपियों के बताए गए खाते में दो बार में 1,40,000 रूपए भेज दिये।

पांच घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्हें करीब पांच घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया और बाद में उन्हें साइबर ठगी का शिकार हो जाने का अहसास हुआ। तब उन्होंने इस मामले की शिकायत बीती रात को थाने में दर्ज करवाई है।

‘डिजिटल अरेस्ट’ में ठग खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताते हैं और मानसिक रूप से दहशत का माहौल बनाकर अपने शिकार से पैसे ऐंठते हैं।

भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article