LIVE

आज का मौसम, 10 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight शिमला में ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, दिल्ली-यूपी और बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

Varsha KushwahaUpdated Dec 10, 2024, 19:09 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 10 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight शिमला में ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, दिल्ली-यूपी और बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

आज का मौसम, 10 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight शिमला में ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, दिल्ली-यूपी और बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ताजा बर्फबारी के बाद से पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर राजधानी दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान व अन्य उत्तर भारत के राज्यों पर देखने को मिल रहा है। यहां तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। कम न्यूनतम तापमान होने से ठंड का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली सर्दियों ने दस्तक दे दी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी और बिहार के कई जिलों में कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे शहर के मौसम में और बदलाव होगा। आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -

DEC 10, 2024 17:59 IST

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम ?

मुंबई में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार को मुंबई का मौसम सर्द रहा। तापमान में गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद मौसम साफ और ठंडक भरा रहा। ऐसे में मुंबई वासियों को ताजगी और ठंडक भरी हवा का लुत्फ लेने का मौका मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मुंबई में ठंड बनी रहेगी। वहीं रात के समय तापमान 14 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।
DEC 10, 2024 16:24 IST

राजस्थान के 12 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान के मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंडा फतेहपुर शेखावट रहा। जहां इस साल का सबसे कम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिला। मंगलवार को यहां के 12 जिलों गंगानगर, बारां, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू,सीकर, अलवर, करौली, जालोर में शीतललेकर को लेकर अलर्ट जारी किया गया।
DEC 10, 2024 15:27 IST

यूपी में कल घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं शीतलहर चलने का भी अलर्ट है।
DEC 10, 2024 13:45 IST

उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मुरादाबाद में आज सुबह छाया घना कोहरा

DEC 10, 2024 13:03 IST

असम में आज सुबह कई इलाकों में छाया रहा कोहरा

DEC 10, 2024 12:15 IST

नैनीताल में बर्फबारी से लुढ़का पारा

नैनीताल में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
DEC 10, 2024 10:47 IST

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ताजा बर्फबारी हुई है। पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई है।

DEC 10, 2024 10:13 IST

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

DEC 10, 2024 08:27 IST

यूपी के आगरा जिले में कोहरा छाया हुआ है। मोहब्बत की निशानी ताजमहल कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है।

DEC 10, 2024 07:37 IST

बिहार के 5 जिलों में बारिश की संबावना

मौसम विभाग ने बिहार के 5 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इन जिलों में भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया शामिल है। बारिश होने से शहर के तापमान में कमी आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।
DEC 10, 2024 05:52 IST

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक



पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। हाल ही में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। लोगों को सुबह-शाम के दौरान कांपते हुए देखा जा रहा है। दोपहर के समय धूप होने से उन्हें थोड़ी राहत मिल रही है।
DEC 10, 2024 05:52 IST

बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड



बिहार में पछुआ हवाओं का दौर जारी है, जिससे प्रदेश में ठंड का स्तर बढ़ रहा है और तापमान गिर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 दिसंबर तक कई इलाकों में घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

DEC 10, 2024 05:52 IST

यूपी का सबसे ठंडा शहर मेरठ



उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मेरठ यूपी के सबसे ठंडा शहर बन गया है। रविवार से मेरठ में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। शहर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। उसके बाद बहराइच प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर है।


DEC 10, 2024 05:51 IST

दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड से बचने के लिए लोग राजधानी के रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।

DEC 10, 2024 05:51 IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हुई है।