OpenAI Sora Turbo AI Video Generation Model: ओपनएआई ने चैटजीपीटी (ChatGPT) के बाद अब नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो जेनरेशन मॉडल सोरा (Sora Turbo) लॉन्च किया है। फरवरी में इस मॉडल को रिव्यू के लिए उपलब्ध किया गया था। अब कंपनी ने सोरा टर्बो नाम से मॉडल का एक नया वर्जन पेश किया है। सोरा शब्दों को असली जैसी वीडियो में बदल सकता है। सोरा 20 सेकंड तक की 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो बना सकता है।
OpenAI Sora Turbo की खासियत
ओपनएआई सोरा टर्बो एडवांस एआई वीडियो जेनरेशन मॉडल है, जो शब्दों से यानी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से रियलिस्टिक वीडियो बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि सोरा टर्बो अपने फरवरी वर्जन की तुलना में काफी तेज चलता है, जिससे यूजर्स फटाफट और कुशलता से वीडियो बना सकते हैं। यह टूल अब sora.com पर उपलब्ध है और यह स्टैंडअलोन टूल ChatGPT Plus और Pro यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
ये यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
सोरा टर्बो को वर्तमान में केवल ChatGPT प्लस और प्रो ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बिना मेंबरशिप वाले यूजर्स वर्तमान में वेबसाइट पर नया अकाउंट नहीं बना सकते हैं। बता दें कि प्लस यूजर्स हर महीने 480p रिजॉल्यूशन पर 50 वीडियो या 720p पर कम वीडियो बना सकेंगे। यूजर्स 1080p रिजॉल्यूशन तक के वीडियो बना सकते हैं, जो 20 सेकंड तक चलते हैं। यह वीडियो वाइडस्क्रीन, वर्टिकल या स्क्वायर आस्पेक्ट रेशियो में बनाए जा सकते हैं।
