टेक एंड गैजेट्स

सस्ते में खरीदने के लिए ये है टॉप 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट, कीमत 12,249 रुपये से शुरू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:09 PM IST

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको यहां बजट में कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Redmi 11 Prime 5G

भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत इसी महीने की पहली तारीख से कर दी गई है। हालांकि, अभी एयरटेल और जियो की ही सेवाएं शुरू हुई हैं और वो भी कुछ ही शहरों में। लेकिन, ये कंपनियां तेजी से 5G नेटवर्क को देशभर में फैलाने के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको 5G फोन खरीद लेना चाहिए। पहले 5G प्रीमियम रेंज में ही मिल रहे थे। लेकिन, अब बजट रेंज में भी आपको 5G स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे। ऐसे में हम आपको यहां कुछ सस्ते ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Moto G51 5G

इस स्मार्टफोन को फिलहाल फ्लिपकार्ट से 12,249 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ये फोन 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5000 mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 480 Pro प्रोसेसर मिलता है।

Moto G51 5G

Moto G51 5G

Poco M4 5G

इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 13,139 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी, सात 5G बैंड्स और 6.58-इंच डिस्प्ले के साथ आता है।

Poco M4 5G

Poco M4 5G

Samsung Galaxy F23 5G

सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से इस स्मार्टफोन को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 750 प्रोसेसर, 6,000mAh की बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

Samsung Galaxy F23 5G

Samsung Galaxy F23 5G

Redmi 11 Prime 5G

इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी, 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है।

Redmi 11 Prime 5G

Redmi 11 Prime 5G

OPPO A74

ओप्पो के इस स्मार्टफोन को अमेजन से 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच डिस्प्ले, Snapdragon 480 प्रोसेसर, 5,000mAh और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

OPPO A74

OPPO A74

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article