टेक एंड गैजेट्स

भारत के लिए AI बड़ा बदलाव लाने का जरिया, अमेजन इंडिया प्रमुख ने कहा- 2030 तक 80 अरब डॉलर का करेंगे निर्यात

Amazon AI India: अमेजन ने 2030 तक भारत से 80 अरब डॉलर का निर्यात सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जतायी है। यह 2025 तक 20 अरब अमेरिकी डॉलर के मौजूदा लक्ष्य से काफी अधिक है। ‘अमेजन संभव शिखर सम्मेलन’ में उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने 13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया है।

Image

Amazon India

Amazon AI India: अमेजन इंडिया के ‘कंट्री मैनेजर’ समीर कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में भारत के लिए बड़ा बदलाव लाने की क्षमता है, जो स्वास्थ्य सेवा, कृषि तथा खुदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अगले चरण की वृद्धि को गति प्रदान करेगी। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने 2030 तक भारत से कुल 80 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात करने की मंगलवार को प्रतिबद्धता जताई।

‘अमेजन संभव शिखर सम्मेलन’ में उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने 13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया है। कुमार ने कहा कि अमेजन ने निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया है और पहले ही 1.2 करोड़ छोटे व्यवसायों को डिजिटल बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के प्रति अमेजन की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक दृढ़ है।’’

अमेजन ने 2030 तक भारत से 80 अरब डॉलर का निर्यात सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जतायी है। यह 2025 तक 20 अरब अमेरिकी डॉलर के मौजूदा लक्ष्य से काफी अधिक है। अमेजन के उभरते बाजारों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कंपनी के वार्षिक ‘संभव शिखर सम्मेलन’ में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमेजन सरकार, लाखों भारतीय छोटे व्यवसायों, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) ब्रांडों और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ भारत से निर्यात बढ़ाने में हमने जो प्रगति की है, उससे प्रेरित होकर हम 2030 तक निर्यात को 80 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रख रहे हैं।’’

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article