टेक एंड गैजेट्स

गजब! 10 मिनट में फुल चार्ज होता है ये स्मार्टफोन, 200MP का कैमरा भी है, इतनी है कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:44 AM IST

Xiaomi के सब-ब्रैंड रेडमी ने चीन में एक स्पेशल एडिशन फोन लॉन्च किया है। इसमें 200MP कैमरा 210W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Image

Redmi Note 12 Discovery Edition

Redmi Note 12 Discovery Edition को चीन में गुरुवार को लॉन्च किया गया। Xiaomi के सब-ब्रैंड का ये नया स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के साथ उतारा गया था। डिस्कवरी एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स रेगुलर Redmi Pro+ मॉडल जैसे हैं। हालांकि, नए एडिशन में 210W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें 200MP कैमरा सेटअप भी मौजूद है।

Redmi Note 12 Discovery Edition की कीमत

इस न्यू एडिशन फोन की कीमत सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 2,399 (लगभग 27,200 रुपये) रखी गई है। चीन में इसकी बिक्री 3 नवंबर से शुरू होगी। इस फोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 12 Discovery Edition के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और Mali-G68 GPU के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2 और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 12 Discovery Edition की बैटरी 4,300mAh की है और यहां 210W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन को 10 मिनट से भी कम समय में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article