क्रिकेट

जिंबाब्वे के खिलाफ नहीं चला विराट का बल्ला, फिर भी जड़ दिया पचासा

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 7, 2022, 08:00 AM IST

Virat Kohli, 50 catches in T20Is: शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ बल्ले से तो पचासा नहीं जड़ सके लेकिन मैदान पर फील्डिंग करते उन्हें एक अर्धशतक जरूर पूरा कर लिया।

Image

विराट कोहली( AP)

मेलबर्न: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फॉर्म में चल रहे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप में नहीं चला। विराट 25 गेंद में 26 रन की पारी खेलने के बाद सीन विलियम्स की गेंद पर रेयान बर्ल के हाथों लपके गए। टी20 विश्व कप 2022 में तीन अबतक तीन अर्धशतक जड़ चुके विराट कोहली अच्छी शुरुआत को जिंबाब्वे के खिलाफ बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद फील्डिंग के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में कैचों का पचासा जरूर पूरा कर लिया।

मधेवेरे का कैच लपककर पूरा किया पचासाविराट ने जैसे जिंबाब्वे की पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शॉर्ट कवर में अपने दाहिनी ओर छलांग लगाकर वीसले मधेवेरे का कैच लपका वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 या उससे ज्यादा कैच लपकने वाले रोहित शर्मा(58) के बाद दूसरे भारतीय बन गए। विराट ने ये उपलब्धि करियर के 114वें मैच की 113वीं पारी में हासिल की।

डेविड मिलर के नाम है सबसे ज्यादा कैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली को भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में माना जाता है। वो बाउंड्री पर कैच लपकने में माहिर हैं। विराट अंतरराष्ट्रीय 50 या उससे ज्यादा कैच लपकने वाले दुनिया के दसवें खिलाड़ी हैं। इस सूची में सबसे आगे द. अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर हैं। मिलर ने 111 मैच की 110 पारियों में फील्डिंग करते हुए कुल 75 कैच लपके हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 68 कैच के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 58 कैच के साथ तीसरे पायदान पर हैं। विराट 50 के साथ साझा रूप से सातवें पायदान पर है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article