क्रिकेट

VIRAL VIDEO: विराट कोहली ने पहली गेंद पर लिया जबरदस्त कैच, फिर चेहरा देखने लायक था

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2022, 04:33 PM IST

Virat Kohli catch video, India vs Zimbabwe: भारत और जिंबाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में रविवार को जब भारतीय टीम द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे तो पहहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट गंवा दिया। विराट कोहली के इस शानदार कैच का वीडियो अब वायरल है।

Image

विराट कोहली ने लिया शानदार कैच (AP)

Virat Kohli catch, India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2022: भारत और जिंबाब्वे के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केेएल राहुल (51) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 61) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मेलबर्न के मैदान पर जब जिंबाब्वे की टीम जवाब देने उतरी तो पहली ही गेंद पर कुछ दिलचस्प देखने को मिला।

भारत द्वारा दिए गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने अपना पहला विकेट पारी की पहली ही गेंद पर गंवा दिया। भुवनेश्वर कुमार की इस गेंद पर वेस्ले मेदेवेर ने कवर्स में शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन शॉर्ट कवर में तैनात विराट कोहली ने जोरदार डाइव लगाते हुए कैच लपक लिया और सब देखते रह गए।

उससे भी दिलचस्प रहा विराट कोहली का खुद का रिएक्शन। कैच लेने के बाद विराट कोहली के हावभाव कुछ ऐसे थे जैसे उनको खुद विश्वास नहीं हो रहा था। देखते-देखते सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया है।

विराट कोहली के कैच का वीडियो

इस मुकाबले में विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। विराट ने 25 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। लेकिन असल धमाल मचाया सूर्यकुमार यादव ने जिन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 61 रनों की पारी खेली। ये इस विश्व कप में उनका तीसरा पचासा है जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 12वां अर्धशतक साबित हुआ।

End of Article