क्रिकेट

SKY is the limit: डेब्यू के बाद से इस मामले में 'अव्वल नंबर' हैं सूर्यकुमार यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 05:19 PM IST

Surya Kumar Yadav, Man of the Match: सूर्यकुमार यादव अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ अपने डेब्यू के बाद से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सहित तीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

Image

SKY is the limit: डेब्यू के बाद से इस मामले में 'अव्वल नंबर' हैं सूर्यकुमार यादव

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीमकी नई सनसनी बनकर उभरे धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सफलता का नया इतिहास लिख रहे हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के निर्णायक टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद में 69 रन की आतिशी पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। विराट कोहली के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करके टीम की जीत का आधार तैयार किया। उनके सामने विराट कोहली फीके नजर आ रहे थे।

डेब्यू के बाद जीते सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच खिताब

सूर्या को इस मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वो अपने डेब्यू के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में छठी बार ये खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वो इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, इंग्लैंड के मोईन अली और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी के साथ बराबरी पर थे। ये सभी खिलाड़ी सूर्यकुमार के डेब्यू के बाद पांच-पांच बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने में सफल रहे थे।

विराट कोहली की बराबरी से दो कदम पीछे

इसके साथ ही सूर्यकुमार एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट साल 2016 में 6 बार टी20 में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। वहीं सूर्यकुमार साल 2022 में चार बार मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं। ऐसे में सूर्यकुमार के पास विराट को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article