अध्यात्म

Mulank 2 Ka Bhavishya 2025: मूलांक 2 वालों को करियर में मिलेगी खूब सफलता, वैवाहिक जीवन भी रहेगा शानदार, जानिए अपना वार्षिक अंक फल 2025

Mulank 2 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 2 अंक राशिफल 2025, Mulank 2 Numerology Horoscope 2025, Mulank 2 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: मूलांक 2 के टेक्निकल, सिनेमा, टीवी, मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए नया साल काफी बेहतर रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

Image

Mulank 2 Yearly Horoscope 2025

Mulank 2 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 2 अंक राशिफल 2025, Mulank 2 Numerology Horoscope 2025, Mulank 2 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष के किसी भी माह की दिनांक 02, 11, 20 या 29 को हुआ है- वो अंक 02 के जन्मांक में आएंगे। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जॉब, व्यवसाय व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है। चन्द्रमा से इन जातकों को धन तथा धर्म दोनों प्रदान होता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। फिल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा मेडिकल संबंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 02 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है। 2025 अंक 09 से प्रभावित रहेगा जिसा स्वामी ग्रह मंगल है।

मूलांक 2 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 2 Health Rashifal 2025)

यह वर्ष जॉब व व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है। 18 फरवरी से 09 जून तक जॉब में विशेष प्रोग्रेस का समय है। टेक्निकल, सिनेमा, टीवी, मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोग इस साल खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष जनवरी, फरवरी, अगस्त व नवम्बर माह में जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। मीडिया व बैंकिंग सेवा से जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। बिजनेस के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव का समय है। 18 अप्रैल बाद का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो 2025 बहुत बेहतर साल है।

मूलांक 2 करियर 2025 (Mulank 2 Career Rashifal 2025)

यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से 09 अप्रैल के बाद बहुत ही बहुत बेहतर रहेगा। 18 जनवरी व अप्रैल माह में लीवर, रक्त विकार या शुगर से समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के मरीजों को इस दौरान सावधान रहना होगा। वाहन प्रयोग के प्रति सितम्बर में सचेत रहें। बाकी स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मूलांक 2 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025 (Mulank 2 Love Life 2025)

2025 में मंगल आपका साथ देगा। आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष 18 फरवरी से 09 अप्रैल और फिर 09 सितम्बर से 09 नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाह योग्य जातकों के लिये विवाह में बदलती नजर आ रही है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

मूलांक 2 आर्थिक जीवन 2025 (Mulank 2 Finance Rashifal 2025)

2025 का वर्ष धन की प्राप्ति का समय है। धन का व्यय अच्छे कार्यों व रियल स्टेट में है। इस वर्ष यानी 2025 में आप जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं, वे इस दिशा में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई बड़ी डील सम्भव है।

मूलांक 2 शुभ समय 2025 (Mulank 2 Shubh Samay 2025)

फरवरी, अप्रैल, अगस्त तथा अक्टूबर-नवम्बर का समय इस अंक वालों के लिए 2025 में शुभ है।

मूलांक 2 उपाय 2025 (Mulank 2 Upay 2025)

अंक 02 के स्वामी चन्द्रमा की उपासना करें। शिव उपासना करते रहें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। सोमवार को चावल व चीनी का दान करें। रोगों से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। माता की सेवा करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। 09 का स्वामी मंगल है। हर मंगलवार सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व व्रत रहें।

यहां देखें अंक ज्योतिष राशिफल 2025 मूलांक अनुसार (Numerology Horoscope 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article