क्रिकेट

PAK vs SA 1st ODI LIVE Streaming: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

Pakistan vs South Africa 1st ODI Match Live Streaming: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला।

Photo : Times Now Digital

PAK vs SA 1st ODI, Pakistan vs South Africa Match Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को टी20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह मुकाबले पाकिस्तान के लिए काफी अहम है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी और मुकाबले पर जीत हासिन करने के बाद सीरीज पर भी कब्जा जमाने की कोशिश रहेगी। तेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम उतरेगी और उनकी भी नजर सीरीज पर होगी। वहीं, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा मजबूत दिख रहा है। पाकिस्तान की टीम को पांच मैचों में से 3 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को दो मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच वनडे का आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर 2023 को खेला गया था और इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 16 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट से जीत मिली थी।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (Pakistan vs South Africa 1st ODI Match Date)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Pakistan vs South Africa 1st ODI Match Venue)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Pakistan vs South Africa 1st ODI Match Time)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 5.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Pakistan vs South Africa 1st ODI Match On Tv)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Pakistan vs South Africa 1st ODI Match Live Streaming)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article