जॉब्स

Non Teaching Recruitment 2024: हिमाचल विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Non Teaching Recruitment 2024, Sarkari Naukri: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuhimachal.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्याल नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Non Teaching Recruitment 2024: इस विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी

Non Teaching Recruitment 2024, Sarkari Naukri: हिमाचल सरकारी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती (Non Teaching Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, डिप्टी रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर, प्राइवेट, सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट समेत विभन्न पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Himachal Non Teaching Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 22 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2024 है। यहां आप हिमाचल प्रदेश नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Himachal Non Teaching Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • डिप्टी रजिस्ट्रार -1 पद
  • मेडिकल ऑफिसर (पुरुष) - 1 पद
  • मेडिकल ऑफिसर (महिला) - 1 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी - 2 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी (नियुक्ति) - 3 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट - 3 पद
  • कुक - 2 पद
  • किचन अटेंडेंट - 1 पद
  • लेबोरटरी अटेंडेंट - 1 पद
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट - 3 पद
  • एमटीएस - 1 पद
  • स्टेटिस्टिक्ल असिस्टेंट - 1 पद
  • लोअर डिवीजन - 2 पद
  • फार्मासिस्ट - 1 पद
  • मेडिकल अटेंडेंट - 1 पद

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। क्वालिफिकेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Himachal Non Teaching Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUHI Non Teaching Staff Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

Non Teaching Recruitment: आवेदन शुल्क

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग/ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस 1500 रुपये एग्जामिनेशन फीस यानी कुल 1750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी व महिलाओं को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article