क्रिकेट

पाकिस्तान की फाइनल में एंट्री के बाद शोएब अख्तर ने दीं टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 07:36 PM IST

पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के बाद शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत की दुआ की है। वो चाहतें हैं कि खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो।

Image

शोएब अख्तर( Screen grab)

Photo : Twitter

कराची: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जिंबाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद घर वापसी का फरमान सुना चुके थे। लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी टीम ने लगातार तीन मैच जीते और किस्मत के घोड़े पर सवार होकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई। बुधवार को पिछले साल सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए बाबर आजम की टीम न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर करिश्माई ढंग से फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है।

आवाम की दुआओं का हुआ असर

न्यूजीलैंड को पटखनी देकर 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान की एंट्री के बाद शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम को शाबाशी दी और पाकिस्तानी आवाम का शुक्रिया अदा करते हुआ कहा, पाकिस्तान के आवाम का शुक्रिया जिन्होंने दुआएं करके पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया। अब मुझे यकीन हो गया है कि इस देश को कोई तोड़ नहीं सकता क्योंकि इसका कैरेक्टर इसकी टीम से देखें तो पता चलता है कि उसकी वापसी करने की आदत है।

शानदार गेंदबाजी के बाद की बल्लेबाजी

उन्होंने आगे कहा, शुक्रिया पाकिस्तानियों आपने लड़-झगड़कर टीम को पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचा दिया। आज हमारी गेंदबाजी जबरदस्त रही उसके बाद हमने बेहद शानदार बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करना चाहिए था। विकेट अच्छी थी गेंद पिच पर फंसकर आ रही थी। उन्होंने पिच का गलत आकलन किया।

शोएब ने आगे कहा, मुझे पहले यकीन नहीं था कि वो यहां तक पहुंचेगे मुझे लगता था कि वो बाहर हो जाएंगे। जहां25 करोड़ लोग टीम के साथ खड़े हों वहां कोई टीम का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं और ये पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी जीत है।

भारत का मेलबर्न में कर रहे हैं इंतजार

शोएब ने अपने दूसरे संदेश में कहा, भारत हम मेलबर्न पहुंच चुके हैं। हम आपका इंतजार कर रहे हैं आप आ जाएं। इंग्लैंड के खिलाफ जीत की आपको मेरी ओर से शुभकामनाएं। 30 साल पहले 1992 में हमने इंग्लैंड को ही मात देकर विश्व कप जीता था। अब 2022 है साल थोड़े से अगल हैं लेकिन नंबर एक जैसे हैं। मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का फाइनल हो। एक बार फिर से हमारे बीच मैच हो और पूरी दुनिया इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article