क्रिकेट

पाकिस्तान की फाइनल में हुई करिश्माई एंट्री, तो कप्तान बाबर आजम ने कुछ ऐसा कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 9, 2022, 07:00 PM IST

Babar Azam post match comments, PAK vs NZ T20 World Cup Semi-Final: सिडनी के मैदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वो करिश्मा कर दिखाया जो शायद टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों के बाद कोई सोच भी नहीं सकता था। उन्होंने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जीत के बाद बाबर आजम क्या बोले, यहां जानििए।

Image

बाबर आजम (AP)

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Semi-Final, Babar Azam comments: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी के मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 का दिलचस्प सेमीफाइनल मैच खेला गया। जो टीम अपने शुरुआती चरण में दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली थी, वही पाकिस्तान अब न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुंच गई है। इस खुशी को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कैसे बयां किया, आइए जानते हैं।

कीवी टीम द्वारा दिए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तानी ओपनर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, जिसमें बाबर आजम का शानदार अर्धशतक शामिल रहा। उनके बाद रिजवान ने भी अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने टीम की जीत की नींव रखी और देखते-देखते 19.1 ओवर में पाकिस्तान ने 7 विकेट से मैच जीता और खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।

इस शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, "जिस तरह से पिछले दो मैचों मेें टीम ने प्रदर्शन किया है वो शानदार रहा। क्राउड का शुक्रिया, ऐसा लग रहा था जैसे हम घर में खेल रहे हैं। शुरुआती छह ओवरों में हमने अच्छी गेंदबाजी की और बाद में हमारे पास स्पिनर्स मौजूद थे। तेज गेंंदबाजों ने भी पारी का अंत शानदार अंदाज में किया।"

बाबर ने आगे कहा, "अंदर जाने से पहले हमारा प्लान था पहले छह ओवरों का फायदा उठाना और बाद में खिलाड़ी आकर अपना-अपना काम कर सकते थे। मुझे लगता है कि वो (हारिस) एक युवा खिलाड़ी है जो आक्रामकता दिखा रहा है। हम इस पल का लुत्फ उठाएंगे लेकिन साथ-साथ फोकस फाइनल पर भी रहेगा।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article