क्रिकेट

Lata Mangeshkar: तेरा साया साथ होगा, सचिन को याद आईं लता ताई; लिखा भावुक संदेश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 6, 2023, 02:36 PM IST

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें अनोखे अंदाज में याद किया है। उन्होंने एक भावुक संदेश के जरिए अपनी लता ताई को याद किया है और उनका एक खूबसूरत गाना साझा किया है। 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Image

सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर

Photo : Twitter

6 फरवरी, सोमवार को पूरा देश लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथी मना रहा है। इस मौके पर द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने अपनी लता ताई को लेकर एक भावुक संदेश लिखा है। हम सब जानते हैं कि लता मंगेशकर क्रिकेट को कितना पसंद करती थी। इतना ही नहीं वह सचिन की बहुत बड़ी प्रशंसक थी और उनकी अच्छी पारी के लिए व्रत तक रखती थीं।

अब जब वह दुनिया छोड़ कर चली गई है और इस बात को पूरे एक साल हो गए हैं, तो उनकी पहली पुण्यतिथी पर सचिन ने अनोखे अंदाज में उन्हें याद किया है।

सचिन ने अपने ट्वीट में उनकी गाने की कुछ लाइनें साझा की है और लिखा है 'आपको गए हुए एक साल हो गए हैं लता दीदी, पर आपता साया हमेशा मेरे साथ होगा।

सचिन के साथ था खास रिश्ता

सचिन और लता मंगेशकर के बीच एक खास रिश्ता था, जिसके बारे में सचिन और लता ताई ने न जाने कितनी बार सार्वजनिक मंच पर बताया था। एक बार उन्होंने कहा 'सचिन मुझे मां की तरह मानते थे, मैं भी हमेशा उनके लिए मां की तरह प्रार्थना करती हूं। मैं वह दिन कभी नहीं भूल सकती जब उसने मुझे पहली बार आई कहा था। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती। यह मेरे लिए खास दिन था और मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मुझे सचिन की तरह बेटा मिला।

आज से ठीक एक साल पहले 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article