क्रिकेट

ODI World Cup Trophy: 18 देशों का सफर तय कर ताज नगरी पहुंची वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, फैंस को हुआ दीदार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 16, 2023, 01:47 PM IST

ODI World Cup Trophy: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबार के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट के शुरू होने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ताज नगरी पहुंची और क्रिकेट फैंस उससे दीदार हुए।

Image

ताज महल के सामने रखा गया वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी। (फोटो- ICC Trophy)

Photo : Twitter

ODI World Cup Trophy: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लंबे समय बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग मैच खेला जाएगा। लेकिन टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बुधवार को ताज नगरी पहुंची। इस दौरान क्रिकेट फैंस ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई।

18 देशों का सफर कर भारत आई ट्रॉफी

वनडे वर्ल्ड कप से पहले ट्रॉफी अगल-अलग देशों के टूर पर थी। इस दौरान ट्रॉफी ने 18 देशों का सफल तय किया। ट्रॉफी अब वापस भारत लौट आई है। ट्रॉफी सबसे पहले लखनऊ पहुंची। इसके बाद ताज महज के सामने प्रदर्शित किया गया। ट्रॉफी का सफा 4 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अंतरिक्ष से लॉन्च हुई थी।

भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को

वनडे वर्ल्ड का आगाज 5 अक्टूबर से होगी। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article