क्रिकेट

IND vs IRE: 328 दिन बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने को बेताब है ये भारतीय खिलाड़ी, मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 16, 2023, 12:58 PM IST

India vs Ireland T20 Match: वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी आयरलैंड पहुंच गए हैं। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगी। भारतीय टीम का धाकड़ खिलाड़ी लंबे समय बार आयरलैंड के खिलाफ वापसी करने को बेताब है।

Image

जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

India vs Ireland T20 Match: भारतीय टीम के खिलाड़ी इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है। टीम के अधिकांश खिलाड़ी सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच गए हैं। बचे कुछ खिलाड़ी आज-कल में पहुंच जाएंगे। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगा। इस सीरीज में चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर रहे टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी करने को बेताब है। वे 328 दिन यानी करीब एक साल के बाद बड़ी जिम्मेदारी के साथ क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे।

बुमराह ने 2022 में खेला था आखिरी मुकाबला

29 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब एक साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 25 सिंतबर 2022 को आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद वे चोट के कारण टीम से दूर थे। हालांकि, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है कि वे वापसी कर रहे हैं।

बुमराह का टी20 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

2016 में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह अभी तक टी20 में 60 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 20.22 की औसत और 6.62 की इकोनॉमी से 70 विकेट चटका चुके हैं। उनका टी20 में 3/11 बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article