क्रिकेट

ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन ही न्यूजीलैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर, लाथम ने खेली कप्तानी पारी

England vs New Zealand 3rd Test Day-1 Match Highlights: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। तीसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉम लाथम और मिचेल सेंटनर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BLACKCAPS X)

Photo : Twitter

England vs New Zealand 3rd Test Day-1 Match Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 315 रन बना लिये। मिचेल सेंटनेर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विल ओराउरकी ने खाता नहीं खोला है।

न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिरी आठ ओवरों में 76 रन बनाये । इससे पहले टॉम लैथम और विल यंग ने पहले विकेट की साझेदारी में 105 रन जोड़े । पहली बार मेजबान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरूआत की जो श्रृंखला में 2 . 0 की विजयी बढत पहले ही ले चुका है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चार दिन के भीतर आठ विकेट से और दूसरा तीन दिन के भीतर 323 रन से जीता था। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 93 रन था।

लाथम और यंग ने पहले विकेट के लिये 105 रन जोड़े। यंग ने 42 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिये और बिना शतक के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह स्टीफन फ्लेमिंग के बाद न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बने। रचिन रविंद्र 18 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर गली में बेन डकेट को कैच दे बैठे । केन विलियमसन ने 44 रन बनाये । न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (14), ग्लेन फिलिप्स (पांच) और टॉम ब्लंडेल (21) के विकेट जल्दी गंवा दिये।

सेंटनेर और मैट हेनरी ने आठवें विकेट के लिये 41 रन जोड़े। हेनरी के आउट होने पर टिम साउदी अपना 107वां और आखिरी टेस्ट खेलने उतरे। साउदी इस मैच के बाद खेल से विदा लेने जा रहे हैं। इंग्लैंड के फील्डरों ने उनके उतरने पर गार्ड आफ आनर दिया। उन्होंने दस गेंद में 23 रन बनाये।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article